ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, कहा- जल्द नहीं हुआ समझौता तो उड़ा देंगे पावर प्लांट

Trump Warning Iran: बीते 31 दिनों से अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग जारी है. दोनों में कोई भी पक्ष हथियार डालने को तैयार नहीं है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर जल्द समझौता नहीं होता है तो अमेरिका बड़ा एक्शन ले सकता है.

Trump Warning Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एक बार फिर धमकी दी है. ट्रंप ने सोमवार को कहा कि जल्द समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट, तेल के कुओं और खार्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह कर देगा. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि यूएस प्रशासन सैन्य कार्रवाई को खत्म करने के लिए ईरान के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है. अगर जल्द बात नहीं बनी, तो अमेरिका कड़ा एक्शन ले सकता है.

नहीं निकला समाधान, तो लेंगे एक्शन- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में कहा कि बहुत प्रगति हुई है, लेकिन अगर किसी भी कारण से समझौते में कोई रोड़ा अटकता है, तो हम कड़ा एक्शन लेंगे. ट्रंप ने ईरान से कहा है कि अगर वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत व्यापार के लिए नहीं खोलता है, तो अमेरिका ईरान में अपनी कार्रवाई का समापन उनके सभी पावर प्लांट, तेल कुओं और खार्ग द्वीप को पूरी तरह से नष्ट करके करेगा. इन ठिकानों को अमेरिका ने अब तक छुआ भी नहीं है. ट्रंप ने कहा कि यह हमारे उन असंख्य सैनिकों और अन्य लोगों के प्रतिशोध में होगा, जिन्हें ईरान ने पुराने शासन के 47 सालों से आतंक के शासनकाल के दौरान बेरहमी से मार डाला था.

ट्रंप ने कहा- जारी है बातचीत का दौर

ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि पाकिस्तानी मध्यस्थों के माध्यम से अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत हो रही है. इसमें कुछ सकारात्मक प्रगति भी हुई है. ज्वाइंट बेस एंड्रयूज जाते समय एयर फोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा- मुझे ईरान के साथ एक समझौता होता दिख रहा है, हां… जल्द ही हो सकता है. उन्होंने आगे कहा- आज ईरान के साथ हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई. हमें वे कई चीजें मिल गयीं, जो उन्हें हमें बहुत पहले दे देनी चाहिए थी. देखते हैं, आगे क्या होता है. बातचीत बहुत अच्छे से आगे बढ़ रही है.

ईरान को ट्रंप के खास शांति प्लान की प्रमुख बातें

  • ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कड़े प्रतिबंध
  • व्यापार के लिए स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोलना
  • ईरान को बैलिस्टिक मिसाइलों की संख्या कम करने
  • हिजबुल्ला और हूती जैसे समूहों को हथियार सप्लाई रोकना

ट्रंप ने कई बार किया दावा- समझौता के लिए गिड़गिड़ा रहा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार बयान दे चुके हैं कि ईरान समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है. बीते गुरुवार (26 मार्च) को भी उन्होंने दावा किया था कि ईरान समझौता करने के लिए बेकरार है. ट्रंप ने कहा था- मैं नहीं, वे डील करने के लिए मिन्नतें कर रहे हैं. ईरान में जो कुछ हो रहा है उसे जिसने भी देखा है, वो समझ जाएगा कि वे समझौता क्यों करना चाहते हैं. ट्रंप ने आगे कहा- लेकिन ईरान दिखावे के लिए कह रहा है कि हम अमेरिका से बात नहीं कर रहे हैं.

108 डॉलर के पार चला गया कच्चे तेल का भाव

ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल की जंग जारी है. इसमें अब तक 3000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं मिडिल ईस्ट में जंग और होर्मुज के बंद होने के कारण दुनिया भर की अर्थव्यवस्था हिल गई है. कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं. सोमवार (30 मार्च 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया था. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

Also Read: ईरान ने मिसाइल मारकर इजराइल की बाजान रिफाइनरी को किया धुआं-धुआं, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >