होर्मुज स्ट्रेट को खोलने का ट्रंप ने दिया संकेत, कहा- शी जिनपिंग खुशी से लगा लेंगे गले

US Iran Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हमेशा के लिए खुल जाएगा. इसके दुनिया के साथ-साथ चीन भी काफी खुश होगा. ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भरोसा दिया है कि चीन ईरान को हथियारों की सप्लाई नहीं करेगा.

US Iran Ceasefire: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बुधवार को कहा कि होर्मुज (Strait of Hormuz) को अब स्थायी रूप से खोल दिया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि इस फैसले से दुनिया के साथ-साथ चीन भी काफी खुश है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर कहा कि यह कदम दुनिया के हित में उठाया गया है और इससे भविष्य में ऐसे हालात दोबारा पैदा नहीं होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जब वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे तो दोनों के बीच पॉजीटिव और फ्रेंडली माहौल होगा.

चीन ने दिया हथियार सप्लाई नहीं करने का भरोसा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि चीन ईरान को हथियारों की सप्लाई नहीं कर रहा है. अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि खुद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें पत्र लिखकर कहा है कि चीन ईरान को हथियारों की सप्लाई नहीं कर रहा है.

ट्रंप ने कहा- शी मुझे लगा लेंगे गले

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा- होर्मुज स्ट्रेट को स्थायी रूप से खोलने से चीन बहुत खुश है. अपनी आगामी चीन यात्रा का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा- कुछ हफ्तों में जब मैं वहां पहुंचूंगा तो राष्ट्रपति शी मुझे गले लगाएंगे. हम मिलकर समझदारी से और बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं! क्या यह लड़ाई से बेहतर नहीं है?” इस दौरान ट्रंप ने चेतावनी भी दी कि लेकिन याद रखें कि अगर जरूरत पड़ी तो हम लड़ने में बहुत माहिर हैं… और किसी औरों से कहीं बेहतर.

ट्रंप ने शी जिनपिंग को लिखा था पत्र

ट्रंप ने बुधवार (15 अप्रैल) को अमेरिकी न्यूज चैनल फॉक्स बिजनेस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें पता चला है कि चीन ईरान की हथियारों से मदद कर रहा है. ट्रंप ने बताया कि इसके बाद उन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए चीनी राष्ट्रपति से संपर्क किया. ट्रंप ने कहा- मैंने शी को पत्र लिखकर ऐसा न करने का अनुरोध किया, और उन्होंने मुझे एक पत्र लिखकर कहा कि वे ऐसा नहीं कर रहे हैं.

ईरान की मदद करने वाले पर आर्थिक प्रतिबंध की धमकी दे चुके हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले ही चेतावनी दी थी कि तेहरान को हथियार मुहैया कराने वाले देशों पर वो गंभीर आर्थिक प्रतिबंध लगा सकते हैं. इनमें 50 प्रतिशत तक के टैरिफ भी शामिल हैं. ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई पर ट्रंप ने कहा कि विनाशकारी तनाव को रोकने के लिए ईरानी परमाणु स्थलों पर हमले बहुत जरूरी थे.

Also Read: ईरान में 47 दिनों से इंटरनेट ब्लैकआउट, 1104 हजार घंटे का रिकॉर्ड, करोड़ों लोग डिजिटल अंधेरे में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >