अमेरका में ट्रंप ने बेरोजगारी भत्ता बढ़ाया, संसद को किया दरकिनार

अमेरका में ट्रंप ने बेरोजगारी भत्ता बढ़ाया, संसद को किया दरकिनार

बेडमिंस्टर : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए शनिवार को देश के निर्वाचित नीतिनिर्माताओं के फैसले को दरकिनार करते हुए बेरोजगारी लाभ को बढ़ाने सहित कई अन्य फैसले किये.

कोरोना वायरस महामारी को लेकर एक नये राहत पैकेज को अमेरिकी संसद की मंजूरी नहीं मिल पाने के बाद ट्रंप ने यह आदेश जारी किया. ट्रंप ने न्यूजर्सी के बेडमिंस्टर स्थित अपने निजी फार्म हाउस में चार कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किये.

ट्रंप ने महामारी के दौरान लाखों अमेरिकियों के लिए बेरोजगारी लाभ को जारी रखकर आगामी नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में बढ़त लेने की कोशिश की है.

Post By : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >