ट्रंप का बड़ा दावा: दो हफ्तों में ईरान पर होगी ‘पूर्ण विजय’, कहा- वह US को सब कुछ देने को तैयार

Trump Total Victory Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका अगले दो सप्ताह में ईरान पर “पूर्ण जीत” हासिल कर लेगा. उन्होंने कहा कि नया परमाणु समझौता भी जल्द हो सकता है. उनकी यह टिप्पणी तब आई है, जब ईरान और इजरायल ने हालिया सैन्य तनाव को फिलहाल रोक दिया है.

Trump Total Victory Iran: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि अमेरिका अगले दो सप्ताह के भीतर ईरान के साथ जारी टकराव में ‘पूर्ण जीत’ हासिल कर सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि एक नए परमाणु समझौते की राह भी लगभग साफ दिखाई दे रही है. यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान और इजरायल के बीच सप्ताहांत में बढ़ा सैन्य तनाव फिलहाल कम होता नजर आ रहा है.

चुनावी कार्यक्रम में ट्रंप ने जताया भरोसा

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने यह टिप्पणी एक टेली-रैली के दौरान की. यह फोन के माध्यम से आयोजित एक वर्चुअल राजनीतिक कार्यक्रम था, जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित किया और रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर लिंडसे ग्राहम के समर्थन में प्रचार किया. ग्राहम को आगामी रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

इस दौरान ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच पर्दे के पीछे चल रही बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है और ईरान अमेरिकी मांगों को स्वीकार करने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है. ट्रंप ने कहा, ‘हम इस समय बातचीत कर रहे हैं और वे एक बहुत अच्छा समझौता करना चाहते हैं. वे हमें लगभग हर वह चीज देने को तैयार हैं जिसकी हमें जरूरत है. वे परमाणु हथियार नहीं रखने पर भी तैयार हैं.’

तेल की कीमतों पर भी की भविष्यवाणी

ट्रंप ने दावा किया कि आने वाले दो सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण होंगे और इसी अवधि में अमेरिका अपनी रणनीतिक सफलता का ऐलान कर सकता है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम यह लड़ाई जीत रहे हैं, लेकिन असली जीत अगले दो सप्ताह में दिखाई देगी, जब हम पूर्ण विजय की घोषणा करेंगे. यह पूरी जीत होगी. यह बहुत जल्द होगा और इसके बाद तेल की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिलेगी.’

वीकेंड में बढ़ा था ईरान-इजरायल तनाव

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया जब ईरान और इजरायल के बीच हाल के दिनों में बढ़ा सैन्य तनाव कुछ हद तक थमता दिखाई दिया. दोनों देशों के बीच वीकेंड में मिसाइल हमलों और जवाबी कार्रवाई का दौर शुरू हो गया था, जिससे क्षेत्रीय युद्ध की आशंकाएं बढ़ गई थीं. ईरान ने तेहरान और अन्य शहरों में अटैक किया, उसके पेट्रोलियम ठिकाने पर भी मिसाइल दागी. वहीं ईरान ने भी इजरायल के शहर पर हमला किया था.

हालांकि, बाद में स्थिति में नरमी देखने को मिली. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की कि इजरायल ने ईरानी ठिकानों पर अपने सैन्य हमले रोक दिए हैं. हालांकि उन्होंने उस औपचारिक युद्धविराम का खुलकर समर्थन नहीं किया, जिसके बारे में ट्रंप दावा कर रहे थे कि दोनों पक्ष उसकी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

इजरायल की कार्रवाई रुकने के बाद ईरान ने भी अपने सैन्य अभियान रोकने का फैसला किया. हालांकि तेहरान ने स्पष्ट कर दिया कि यदि इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले जारी रखती है तो ईरानी बल फिर से जवाबी कार्रवाई शुरू कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- पूर्व CIA अधिकारी का 382 करोड़ का घोटाला, घर से मिलीं 303 सोने की ईंटें और 190 करोड़ कैश; ऐसे बनाया फर्जी मिशन

ये भी पढ़ें:- US कोर्ट से ट्रंप को एक और झटका, भारतीयों को बड़ी राहत; H-1बी वीजा पर 1 लाख डॉलर की फीस रद्द

पहले भी दे चुके हैं दो सप्ताह की समयसीमा

ट्रंप द्वारा दो सप्ताह की समयसीमा तय करना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी उन्होंने क्षेत्रीय कूटनीति की प्रगति को इसी तरह की समयसीमा से जोड़ा था. 7-8 अप्रैल को घोषित सीजफायर के दौरान भी ट्रंप प्रशासन ने दो सप्ताह का समय तय किया था. उस समय कहा गया था कि इसी समय के भीतर संघर्ष को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश की जाएगी. अब एक बार फिर ट्रंप ने अगले पखवाड़े को निर्णायक बताते हुए बड़े कूटनीतिक परिणामों का दावा किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >