Thailand Lesbian Marriage: थाईलैंड में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता, पहला दक्षिण-पूर्व एशियाई देश बना

Thailand Lesbian Marriage: थाईलैंड में सैकड़ों की संख्या में समलैंगिक जोड़े विवाह बंधन में बंध रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि सैमलैंगिक विवाह को थाईलैंड में कानूनी मान्यता मिल गई है. ऐसा करने वाला थाईलैंड पहला दक्षिण-पूर्व एशियाई देश बन गया है.

Thailand Lesbian Marriage: थाईलैंड पहला दक्षिण-पूर्व एशियाई देश बन गया है, जिसने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दे दी है. हरी झंडी मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में समान लिंग वाले जोड़े शादी के बंधन में बंध रहे हैं. बैंकॉक की रिपोर्ट के अनुसार 200 से अधिक जोड़ों ने विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

समलैंगिक विवाह को लेकर क्या है कानून?

थाईलैंड ने समलैंगिक विवाह को जो कानूनी मान्यता दी है, उसके अनुसार समान लिंग वाले जोड़ों को कानूनी रूप से विवाह करने की इजाजत देता है. उन्हें पूर्ण रूप से कानूनी, वित्तीय और चिकित्सा अधिकार प्रदान करता है. समलैंगिक कानून जोड़ों को गोद लेने और विरासत के अधिकार भी देता है. CNN की रिपोर्ट के अनुसार थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने एक रिकॉर्डेड संदेश में कहा, सभी को समान अधिकार और सम्मान हक मिलना चाहिए. पीएम शिनावात्रा ने समलैंगिक विवाह के वैधीकरण को मील का पत्थर बताया. उन्होंने LGBTQIA+ समुदाय को बधाई दी.

LGBTQIA+ समुदाय ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दिलाने के लिए लड़ी लंबी लड़ाई

समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिलना, LGBTQ+ समुदाय के लिए बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है. इस समुदाय ने इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी. कानूनी मान्यता मिलने के बाद समुदाय के लोगों ने दशकों लंबे संघर्ष का जश्न मनाया.

23 जनवरी 2025 – प्रेम की विजय का दिन : थाईलैंड की प्रधानमंत्री

थाईलैंड की प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया और लिखा, “23 जनवरी 2025 – प्रेम की विजय का दिन! आज, इंद्रधनुषी झंडा थाईलैंड पर गर्व से लहरा रहा है.”

यह भी पढ़ें: समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुनर्विचार याचिका खारिज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >