आतंकी हाफिज सईद का बेटा लड़ेगा इमरान खान के खिलाफ चुनाव, पाक सियासत में अब आतंकियों की एंट्री!

पाकिस्तान की सरकार हमेशा से आतंकियों को पालती रही है. अब पाक की सियासत में भी आतंकियों की एंट्री हो सकती है. खबर है कि भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद पाकिस्तान में आम चुनाव लड़ने जा रहा है. वो पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ चुनाव में उतरेगा.

पड़ोसी देश पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी हाफिज सईद का बेटा अब चुनाव लड़ने जा रहा है. आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद लाहौर से चुनाव की तैयारी कर रहा है. सबसे खास बात की वो पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ चुनाव में खड़ा हो रहा है. खबर है कि उसने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है. गौरतलब है कि हाफिज सईद भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है. वो मुंबई हमले का मास्टरमाइंड भी है. खबर है कि हाफिज सईद फिलहाल पाकिस्तान की जेल में बंद है.

पहले भी चुनाव लड़ चुका है तल्हा
बता दें, यह पहली बार नहीं है हाफिज सईद का बेटा आम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है. इससे पहले भी वो चुनाव लड़ चुका है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में उसने पाकिस्तान में आम चुनाव लड़ा था. तल्हा साल 2018 में सरगोधा से चुनाव लड़ा था. हालांकि वो चुनाव हार गया था. अब एक बार फिर वो चुनाव लड़ रहा है. गौरतलब है कि अपने पिता हाफिज सईद की तरह ही तल्हा सईद भी भारत विरोधी अभियान में शामिल रहा है. भारत सरकार ने उसे भी आतंकवादी घोषित किया है. खबर है कि हाफिज के जेल में जाने के बाद तल्हा ही सईद ही लश्कर ए तैयबा का संचालन कर रहा है. 

Also Read: MP Cabinet: 18 कैबिनेट, चार राज्य और छह स्वतंत्र प्रभार मंत्री.. यहां देखें मोहन यादव मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >