Tariff Bomb : डोनाल्ड ट्रंप ने फोड़ दिया टैरिफ बम, इन 14 देशों पर लगाया भारी टैक्स

Tariff Bomb : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान, साउथ कोरिया, थाईलैंड, बांग्लादेश और मलेशिया समेत 14 देशों को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने उनके उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की है. ट्रंप ने इसे व्यापार घाटा कम करने की दिशा में उठाया गया अहम कदम बताया है.

Tariff Bomb : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 14 देशों पर नए टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का ऐलान किया. इनमें म्यांमार और लाओस पर सबसे ज्यादा 40 फीसदी टैरिफ लगाया गया है. ये नए व्यापारिक नियम 1 अगस्त से लागू होंगे. ट्रंप ने सोमवार को साउथ कोरिया, जापान, म्यांमार, लाओस, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान और मलेशिया से आयात होने वाले उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की जिससे हड़कंप मच गया है. यह घोषणा सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के जरिए उन्होंने की.

डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अमेरिका और इन देशों के बीच व्यापार घाटा कम करने की दिशा में अहम कदम बताया. इसके साथ ही ट्रंप ने इन देशों को ‘स्वीकार करें या छोड़ दें’ जैसा अल्टीमेटम देते हुए टैरिफ लेटर भी जारी किया, जिसका मकसद बातचीत तेज करना और टैरिफ सिस्टम को आगे बढ़ाना है.

व्यापार निष्पक्ष और संतुलित होना चाहिए : डोनाल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जो टैरिफ दरें तय की गई हैं, वे व्यापार घाटा पूरी तरह खत्म करने के लिए जरूरी दरों से काफी कम हैं. उन्होंने साफ किया कि अमेरिका इन देशों के साथ व्यापार जारी रखना चाहता है, लेकिन यह व्यापार निष्पक्ष और संतुलित होना चाहिए. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका लंबे समय से साउथ कोरिया और जापान के साथ भारी व्यापार घाटे का सामना कर रहा है. ये टैरिफ उस असंतुलन को सुधारने की दिशा में पहला कदम हैं, जिससे अमेरिकी व्यापार और मजदूरों को बेहतर और बराबरी के अवसर मिल सकें.

जापान और साउथ कोरिया के उत्पादों पर 25% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले जापान और साउथ कोरिया के उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की. इसके बाद उन्होंने क्रम से अन्य पांच देशों को भी पत्र भेजकर उनके उत्पादों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया.

किस देश पर कितना टैरिफ लगाया अमेरिका ने

जापान पर  25% टैरिफ

साउथ कोरिया पर  25% टैरिफ

म्यांमार पर  40% टैरिफ

लाओस पर  40% टैरिफ

दक्षिण अफ्रीका पर  30% टैरिफ

कजाकिस्तान पर  25% टैरिफ

मलेशिया पर 25% टैरिफ

ट्यूनीशिया पर  25% टैरिफ

इंडोनेशिया पर  32% टैरिफ

बोस्निया पर  30% टैरिफ

बांग्लादेश पर  35% टैरिफ

सर्बिया पर 35% टैरिफ

कंबोडिया पर 36% टैरिफ

थाईलैंड पर 36% टैरिफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >