Storm Alert: 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश, बवंडर का खतरा, भयंकर बर्फीले तूफान की चपेट में अमेरिका

Storm Alert: अमेरिका में तूफान से तबाही का मंजर है. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि तूफान के साथ-साथ कई इलाकों में दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है. तूफान के कारण 800 उड़ानें रद्द करनी पड़ी.

Storm Alert: अमेरिका के कुछ शहरों में तूफान से तबाही मची हुई है. एक शक्तिशाली तूफान कहर बरपा रहा है. मिसिसिपी में तूफान के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं ओक्लाहोमा के एक शहर में तेज हवाओं के कारण इमारतों की छतें उड़ गईं. ईस्ट कोस्ट के पास बवंडर की चेतावनी जारी की गई है. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बुधवार से शुक्रवार तक प्रशांत महासागर में आने वाले तूफान के कारण कैलिफोर्निया और पश्चिम के अन्य भागों में भारी बारिश पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है

तूफान की चेतावनी जारी

कैरोलाइना, फ्लोरिडा और वर्जीनिया में मौसम विभाग ने तूफान की चेतावनी जारी की है. नॉर्थ कैरोलाइना के यूनियन काउंटी के अधिकारियों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने पुष्टि की है कि यूनियनविले क्षेत्र में ईएफ1 बवंडर उठा जिसके कारण कई इमारतों और दूसरे निर्माण को क्षति पहुंची है. इस दौरान 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : झारखंड की इकलौती लिस्टेड कंपनी की कहानी: जहां कहीं कोई सोच नहीं सकता, उस गांव में कैसे पहुंचा म्यूचुअल फंड

तेज हवाओं के कारण भड़की आग

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के टेक्सास में तेज हवाओं और सूखी वनस्पतियों के कारण राज्य के कई इलाकों में जंगल की आग भड़क उठी है. काउंटी जज डेविड क्रेब्स ने बताया कि कॉर्पस क्रिस्टी के पास सैन पैट्रिकियो काउंटी में कम से कम 20 मकान और इमारतों में आग लग गई. हालांकि इस आपदा में किसी के घायल होने की फिलहाल को जानकारी नहीं मिली है. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि गंभीर मौसमी परिस्थितियों के कारण अब भी आग लगने की आशंका है. फ्लाइट अवेयर डॉट कॉम के मुताबिक बुधवार को अमेरिकी हवाई अड्डों से आने-जाने वाली करीब 800 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >