सूटकेस में मिली ऑस्ट्रियाई इंफ्लूएंसर की लाश, स्लोवेनिया के जंगल में थी दफन, एक्स लवर ने कबूला जुर्म

Austrian influencer body found in suitcase in forest: ऑस्ट्रियाई ब्यूटी इंफ्लुएंसर स्टेफनी पाइपर के रिश्तेदारों और दोस्तों ने उन्हें लापता दर्ज कराया था. वे एक हफ्ते से उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे थे. पाइपर की हत्या उसके पूर्व प्रेमी ने कर दी, जिसने उसका शव एक सूटकेस में छिपाकर जंगल में दफना दिया. उनके पूर्व प्रेमी ने कथित तौर पर हत्या की बात कबूल कर ली है.

Stefanie Pieper Austrian influencer’s body found in suitcase in forest: आजकल रिश्तों में जितना प्यार है तकरार के बाद उतनी ही हिंसा देखने को मिल रही है. ऑस्ट्रिया की एक ब्यूटी इंफ्लुएंसर स्टेफनी पाइपर के रिश्तेदारों और दोस्तों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. वे एक हफ्ते से स्टेफनी से संपर्क नहीं कर पा रहे थे. दोस्तों ने उन्हें क्रिसमस पार्टी पर आखिरी बार देखा था. एक हफ्ते बाद उसकी लाश स्लोवेनिया के जंगल में जमीन के अंदर एक सूटकेस में मिली. 31 साल की पाइपर मेकअप, फैशन और सिंगिंग कंटेंट के लिए लोकप्रिय थीं. उनकी मौत की जांच के बाद उसके पूर्व प्रेमी को स्लोवेनिया से गिरफ्तार किया गया है.

पाइपर के परिवार और दोस्तों ने तब उन्हें गुमशुदा बताया, जब वे एक फोटोशूट के लिए उनसे संपर्क नहीं कर सके. आखिरी बार उन्हें क्रिसमस पार्टी के बाद देखा गया था. स्थानीय रिपोर्टों में बताया गया कि पाइपर ने दोस्तों को व्हाट्सऐप संदेश भेजा था कि वह सुरक्षित घर पहुँच गई हैं, लेकिन इसके बाद एक और संदेश भेजा जिसमें उन्होंने लिखा कि कोई उन्हें पीछा करते हुए घर की सीढ़ियों तक आ गया है. पीपल मैगजीन ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि पड़ोसियों ने मीडिया को बताया कि उन्होंने झगड़े की आवाजें सुनी थीं और घर में पाइपर के पूर्व प्रेमी को भी देखा था. पुलिस ने कहा कि जब रिश्तेदार और सहकर्मी उनसे संपर्क नहीं कर पाए, तो उन्होंने गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई.

ऑस्ट्रियाई अखबार क्रोनेन जाइटुंग की रिपोर्ट के अनुसार, पाइपर के पूर्व प्रेमी ने पुलिस को बताया कि उसने उनका गला घोंटा और फिर शव को एक सूटकेस में डालकर फेंक दिया. स्टेफनी के मृत शरीर को शुक्रवार को स्लोवेनिया के जंगल से बरामद किया गया. उनके पूर्व प्रेमी ने कथित तौर पर हत्या की बात कबूल की और पुलिस को उस जगह ले गया, जहाँ शरीर छिपाया गया था. 

गिरफ्तार हुआ बॉयफ्रेंड

पुलिस ने बताया कि पाइपर के पूर्व प्रेमी को स्लोवेनिया में गिरफ्तार किया गया, जब वह अपनी जलती हुई कार के पास पाया गया. स्टायरिया राज्य पुलिस के अनुसार, यह व्यक्ति अपनी कार से कई बार स्लोवेनिया गया था. 24 नवंबर को स्लोवेनियाई पुलिस ने ऑस्ट्रिया-स्लोवेनिया सीमा के पास एक कैसीनो की पार्किंग में कार में आग लगने की सूचना दी थी. यह कार उसी व्यक्ति की थी. क्रोनेन जाइटुंग की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को ऑस्ट्रिया वापस लाया गया और पूछताछ के दौरान उसने अधिकारियों के साथ सहयोग करने की बात कही. 

रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी ने कबूला कि उसने पाइपर का गला घोंटकर उसकी हत्या की, फिर शव को सूटकेस में डालकर स्लोवेनिया के जंगल में दफना दिया. बाद में आरोपी ने अधिकारियों को शव तक पहुंचाया. इस बीच, स्टायरिया राज्य पुलिस ने पुष्टि की कि आरोपी के भाई और सौतेले पिता को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को.

ये भी पढ़ें:-

क्या पाक-अफगान जंग होकर ही रहेगी? सऊदी अरब में भी इस वजह से नहीं बनी बात, शांति वार्ता हुई फेल

रावलपिंडी में धारा 144 लागू, इमरान खान की जेल के बाहर भी लगा कर्फ्यू, क्या बहनों से हो पाएगी मुलाकात?

पुतिन की भारत यात्रा से पहले वैज्ञानिक की कार में धमाका, मॉस्को में धू-धूकर जली कार, कौन है इसके पीछे?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >