South Korea Stampede: दक्षिण कोरिया में हैलोवीन भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 151, कई लोग घायल

सियोल के योंगसेन दमकल विभाग के प्रमुख चोई सेओन-बिओम ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ के एक संकरी गली में घुसने के प्रयास के दौरान उसमें कुचलकर कम से कम 151 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 100 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है. यह जानकारी योनहाप समाचार एजेंसी के हवाले से मिल रही है.

मृतकों की संख्या में हो सकता है इजाफा

सियोल के योंगसेन दमकल विभाग के प्रमुख चोई सेओन-बिओम ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

Also Read: हजारीबाग की बेटी रक्षा ने बढ़ाया मान, दक्षिण कोरिया में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

अस्पताल में शवों को रखने की जगह नहीं

दमकल विभाग के प्रमुख ने बताया कि 74 शवों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि 46 शवों को अभी सड़कों पर ही रखा गया है. उन्होंने बताया कि उन्हें पास के जिम में रखा जा रहा है ताकि उनकी पहचान की जा सके.

कैसे हुआ हादसा

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि सियोल के प्रमुख पार्टी स्पॉट हैमिल्टन होटल की ओर जा रहे लोगों की भीड़ एक संकरी गली में घुस गई और इसी दौरान भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई और भीड़ में कुचलकर लोग हताहत हो गए.

Also Read: North Korea : 7 हजार रुपये में कॉफी का छोटा पैकेट, 3300 रुपये किलो केला, जानें किस देश का हुआ ये हाल

सड़कों पर लोगों को दिया जा रहा सीपीआर

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इटावोन की सड़कों पर दर्जनों लोगों को सीपीआर दिया जा रहा है जबकि कई अन्य को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने एक बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों के लिए त्वरित उपचार सुनिश्चित करने और उत्सव स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा.

मरने वालों में चीन-नॉर्वे और उज्बेकिस्तान के नागरिक भी शामिल

सियोल में हैलोवीन के भगदड़ में मरने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. खबर आ रही है कि हादसे में उज्बेकिस्तान, चीन और नॉर्वे के 19 विदेशियों की भी मौत हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >