‘अमेरिका के मुंह पर तमाचा… इजराइल को हरा दिया’, सीजफायर के बाद आया खामेनेई का पहला बयान

Khamenei on Israel America: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने गुरुवार को अमेरिका को चेतावनी दी है. खामेनेई ने सीजफायर के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान में दावा किया कि ईरान ने इजराइल पर जीत हासिल की है. खामेनेई ने यह भी कहा कि ईरान ने अमेरिका के मुंह पर तमाचा मारा है. खामेनेई ने ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में यह टिप्पणियां की.

Khamenei on Israel America: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजराइल और ईरान के बीच बीते दिनों हुए सीजफायर के बाद गुरुवार को पहली बार बयान दिया है. अपने पहले सार्वजनिक बयान में उन्होंने दावा किया कि उनके देश ने इजराइल पर जीत हासिल की है. खामेनेई ने यह भी कहा कि ईरान ने अमेरिका के मुंह पर तमाचा मारा है. खामेनेई ने ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में यह टिप्पणियां की. इजराइली सेना की तेहरान पर बमबारी के बाद 12 दिनों तक चले युद्ध के दौरान खामेनेई एक गुप्त स्थान पर रह रहे थे. खामेनेई ने कहा कि अमेरिका ने युद्ध में केवल इसलिए हस्तक्षेप किया क्योंकि “उसे लगा कि अगर उसने हस्तक्षेप नहीं किया, तो यहूदी शासन पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा.” हालांकि उन्होंने दावा किया कि अमेरिका को इस युद्ध से कुछ हासिल नहीं हुआ है.

अमेरिका के मुंह पर तमाचा मारा- खामेनेई

बीते सोमवार को कतर स्थित अमेरिकी बेस पर मिसाइल से हमला करने का जिक्र करते हुए खामेनेई ने कहा कि ‘‘इस्लामिक गणराज्य विजयी हुआ और उसने अमेरिका के मुंह पर तमाचा मारा.’’ खामेनेई को 13 जून को युद्ध छिड़ने के बाद एक गुप्त स्थान पर शरण लेने के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है. इजराइल ने ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला किया था और शीर्ष सैन्य कमांडरों और वैज्ञानिकों को निशाना बनाया.

अमेरिका ने ईरान परमाणु ठिकानों पर किया हमला

इजराइल से युद्ध जारी रहने के दौरान अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया था. 22 जून को अमेरिका ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर बमबारी की. अमेरिका ने B-2 स्टील्थ बॉम्बर विमान के जरिए बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया था. हालांकि बाद में ईरान ने अपनी मिसाइलों से अमेरिकी बेस पर पलटवार भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >