SCO Summit: पीएम मोदी ने रिसेप्शन में विश्व नेताओं से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों के आधिकारिक स्वागत समारोह में शामिल होने पहुंचे, तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के साथ मुलाकात भी की. पीएम मोदी ने तस्वीरों के साथ अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया.

SCO Summit: चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर वार्ता से पहले राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों का रविवार को आधिकारिक स्वागत किया गया. इसके लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति शामिल हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ कई नेताओं की अलग से मुलाकात भी हुई.

मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “SCO शिखर सम्मेलन में मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली से मुलाकात की. कुछ साल पहले की अपनी मिस्र यात्रा को याद किया. भारत-मिस्र मित्रता प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही है.”

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से बातचीत की. मालदीव के साथ भारत का विकासात्मक सहयोग हमारे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है.”

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “तिआनजिन में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली से मिलकर प्रसन्नता हुई. नेपाल के साथ भारत के संबंध गहरे और बहुत विशेष हैं.”

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति तोकायेव से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “कजाकिस्तान के राष्ट्रपति तोकायेव के साथ विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ. हमारे देश ऊर्जा, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और फार्मा सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं.”

ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान के साथ बातचीत करना हमेशा खुशी की बात होती है. भारत के व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध बढ़ रहे हैं और यह एक अद्भुत संकेत है.”

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से मिलकर खुशी हुई. जहां तक ​​हमारे देशों का संबंध है, हम दोनों ही भविष्य में मिलने वाले लाभकारी अवसरों को लेकर बहुत आशावादी हैं.”

ये भी पढ़ें: SCO Summit Video: जिनपिंग ने एससीओ समिट में पीएम मोदी का खास अंदाज में किया स्वागत, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >