OMG! सांस लिये बिना धरती पर कैसे जिंदा है यह जीव?

इजरायल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पहले ऐसे जीव की खोज की है, जिसे सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होती है.

This Parasite Does not Need Oxygen to Survive: यह तो हम सब जानते हैं कि बिना सांस लिये यानी बिना ऑक्सीजन के इस धरती पर कोई भी जीव-जंतु या इंसान जिंदा नहीं रह सकता, लेकिन पहली बार वैज्ञानिकों को एक ऐसा रहस्यमय जीव (परजीवी) मिला है, जो बिना सांस लिए भी धरती पर जिंदा है. यह दुनिया का पहला ऐसा जीव है, जिसके अंदर ये अद्भुत खूबी है.

इजरायल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पहले ऐसे जीव की खोज की है, जिसे सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होती है. जेलीफिश के परिवार से संबंधित और 10 से भी कम कोशिकाओं वाला यह परजीवी ‘हेनेग्यूआ साल्मीनीकोला’ सॉमन-मछली की मसल सेल में रहता है. इसमें माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए नहीं है जो कोशिकीय ऊर्जा के लिए जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >