फोन सरेंडर करो, नहीं तो वो गन निकाल लेंगे… रूस के विदेश मंत्री ने दिल्ली में किसे धमकाया?

Sergey Lavrov Phone Surrender Gun Warning: रूस के विदेश मंत्री ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस के दौैरान एक व्यक्ति को मजाकिया लेकिन सख्त चेतावनी दी. बार-बार मना करने के बावजूद वह फोन पर बात कर रहा था, जिस पर लावरोव ने सख्त टिप्पणी की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Sergey Lavrov Phone Surrender Gun Warning: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स की मीटिंग में भाग लेने के लिए पिछले दिनों भारत दौरे पर थे. गुरुवार को भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक उच्चस्तरीय कूटनीतिक कार्यक्रम के दौरान वह अपनी बात रख रहे थे. इसी दौरान उनक ड्राई ह्यूमर ने गजब का माहौल बना दिया. हालांकि, उनकी बातें सख्त थीं, लेकिन बाद की टिप्पणी ने वहां मौजूद लोगों को हंसा दिया. प्रेस को संबोधित करने के दौरान बार-बार व्यवधान पड़ने पर लावरोव ने मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे एक व्यक्ति को सख्त लेकिन मजाकिया अंदाज में चेतावनी दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लावरोव ने क्या कहा?

यह घटना प्रेस वार्ता शुरू होने से पहले की बताई जा रही है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि लावरोव अपनी बात रख रहे हैं. इसी दौरान एक व्यक्ति को मोबाइल पर बात करते देख वह असहज नजर आए. उन्होंने अंग्रेजी में पहले कहा, ‘क्या आप यहां से थोड़ा हट सकते हैं?’ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘या तो आप हट जाइए या फिर आपका फोन.’

जब उस व्यक्ति ने तुरंत उनकी बात नहीं मानी, तो लावरोव ने थोड़ी सख्ती से बात की. उन्होंने कहा, ‘क्या आप यहां से जा सकते हैं? मैं मजाक नहीं कर रहा हूं.’ इसके बाद लावरोव  इधर उधर देखते नजर आए. संभवतः सुरक्षाकर्मियों या स्टाफ ने उस व्यक्ति का फोन लेने की कोशिश की. हालांकि, वीडियो में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा.

इसके बाद लावरोव ने फिर मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अगर आपने अपना फोन सरेंडर नहीं किया, तो वे बंदूक निकाल लेंगे.’ इस बात पर वहां मौजूद लोग तुरंत हंस पड़े. इस घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, वह व्यक्ति कौन था, यह जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

लावरोव 14-15 मई की दो दिवसीय BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे. भारत की अध्यक्षता वाले ब्रिक्स की इस बैठक में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए. यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दुनिया भर में तनाव बढ़ा हुआ है. इसे लेकर ब्रिक्स देशों के भीतर भी अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. 

ये भी पढ़ें:- भारत में 3 करोड़ बैरल पेट्रोलियम रिजर्व जमा करेगा UAE, अबूधाबी में PM मोदी ने की स्ट्रेटजिक डील

ये भी पढ़ें:- 100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

रूस भी इस मामले पर पूरी तरह नजर गड़ाए हुआ है. ईरान को तथाकथित रूप से परोक्ष सहयोग और यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस की विदेश नीति पर दुनिया भर की नजर है. सर्गेई लावरोव अक्सर अपने कड़े रुख और बयानों के लिए फेमस रहे हैं. ऐसे माहौल में रूस के सबसे चर्चित राजनयिकों में से एक लावरोव की ऐसी प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छेड़ दी. कुछ लोगों ने इसे गंभीर और अनुशासन बनाए रखने वाली बताया, तो कुछ ने इसे मजाकिया करार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >