Russia Ukraine War : हथियार के लिए पहुंचे थे जेलेंस्की, ट्रंप बोले– रूस तबाह कर देगा यूक्रेन को

Russia Ukraine War : राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की व्हाइट हाउस पहुंचे ताकि अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए हथियारों की मदद ले सकें, लेकिन वहां अमेरिकी राष्ट्रपति शांति समझौता कराने पर अधिक ध्यान देते हुए नजर आए.

Russia Ukraine War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिशों के तहत शुक्रवार को वाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की. खबरों के मुताबिक, ट्रंप ने बैठक में जेलेंस्की से रूस की कुछ शर्तें मानने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर युद्ध जारी रहा तो पुतिन यूक्रेन को तबाह कर सकते हैं. इसके साथ ही ट्रंप ने हथियारों की सप्लाई को लेकर यूक्रेन को बड़ा झटका दिया है, जिससे यूक्रेन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

पुतिन यूक्रेन को तबाह कर देंगे : ट्रंप

फाइनेंशियल टाइम्स ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है. इसके मुताबिक, ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि अगर वह नहीं माने तो पुतिन यूक्रेन को तबाह कर देंगे. दोनों नेताओं की बैठक में कई बार तीखी बहस हुई और ट्रंप गुस्से में गालियां देते दिखे. उन्होंने यूक्रेन के फ्रंटलाइन नक्शे एक तरफ फेंक दिए और जेलेंस्की से पूरे डोनबास क्षेत्र को छोड़ने को कहा. रिपोर्ट के अनुसार, बाद में ट्रंप ने मौजूदा युद्ध रेखाओं को फ्रीज करने का समर्थन भी किया, ताकि जंग को रोका जा सके. बैठक के दौरान ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि वे पूरा पूर्वी डोनबास क्षेत्र रूस को सौंप दें. उन्होंने बार-बार वही बातें दोहराईं जो एक दिन पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई फोन कॉल में कही गई थीं.

हथियारों की मदद के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे थे जेलेंस्की

बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि दोनों पक्षों को मौजूदा मोर्चे पर युद्ध रोक देना चाहिए. व्हाइट हाउस ने इस रिपोर्ट पर रॉयटर्स के सवाल का तुरंत जवाब नहीं दिया. शुक्रवार को जेलेंस्की व्हाइट हाउस पहुंचे थे ताकि अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए हथियारों की मदद ले सकें, लेकिन वहां उन्हें एक ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति मिले जो युद्ध खत्म कर शांति समझौता कराने पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे.

यह भी पढ़ें : रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को धमकाया, कहा- नहीं माने तो भेज दूंगा टॉमहॉक मिसाइल

ट्रंप के साथ कॉल में पुतिन की क्या हुई बात?

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को ट्रंप के साथ हुई कॉल में पुतिन ने यूक्रेन को डोनबास के बड़े हिस्से के बदले खेरसोन और जापोरिज़्ज़िया के कुछ छोटे हिस्से देने का प्रस्ताव रखा. यह उनके 2024 के शुरुआती दावे से कम है, जिसमें पुतिन चाहते थे कि कीव डोनबास के पूरे क्षेत्र के साथ-साथ दक्षिण में खेरसोन और जापोरिज़्ज़िया (लगभग 20,000 वर्ग किलोमीटर) सौंपा दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >