मुख्य बातें
रूस-यूक्रेन युद्ध Live Updates: रूस और यूक्रेन के बीच जंग छठे दिन भी जारी है. रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बम बरसा रही है तो वहीं खारकीव में भी संघर्ष जारी है. रूस-यूक्रेन युद्ध की पल-पल की खबर यहां

Kharkiv : An armored personnel carrier burns and damaged light utility vehicles stand abandoned after fighting in Kharkiv, Ukraine, Sunday, Feb. 27, 2022. The city authorities said that Ukrainian forces engaged in fighting with Russian troops that entered the country’s second-largest city on Sunday. AP/PTI(AP02_27_2022_000311B)
यूएनजीए में यूक्रेन और रूस के बीच तनाव पर चर्चा के दौरान माहौल गरम नजर आया. यहां रूस और यूक्रेन ने एक दूसरे पर जमकर भड़ास निकाली. एक ओर रूस ने यूक्रेन में अपराध बढ़ने का आरोप लगा दिया. उसने कहा कि यूक्रेन में रूसी सेना ने किसी भी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा रही है. वहीं यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय को इस मामले की जल्द सुनवाई करने की जरूरत है. यूक्रेन ने कहा कि रूस आम नागरिकों की जान ले रहा है.
UNHRC काउंसिल की ओर से यूक्रेन मसले पर तत्काल मीटिंग बुलाने का प्रस्ताव दिया गया था जिसमें भारत ने तटस्थ रहने का फैसला किया. मीटिंग के पक्ष में 29 वोट पड़े. वहीं 5 खिलाफ और 13 सदस्यों ने तटस्थ रहने का निर्णय लिया.
यूक्रेन के हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र भी एक्टिव मोड में नजर आ रहा है. संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली की इमरजेंसी बैठक के बाद अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी यूक्रेन के हालात को लेकर फिर से बैठक बुलाने का काम किया है.
रूस और यूक्रेन के बीच जंग छठे दिन भी जारी है. रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है.
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आपातकालीन बैठक में यूरोपियन यूनियन ने दो टूक कहा कि रूस को वैश्विक कानून का सम्मान करना चाहिए. साथ ही संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से ईयू ने आग्रह किया कि वे दोनेस्क और लुहांस्क को अलग राष्ट्र के रूप में मान्यता न दें. यूक्रेन को पराजित करने के लिए रूस ने दोनेस्क और लुहांस्क को अलग राष्ट्र का दर्जा दे दिया है.
रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के 11वें आपातकालीन विशेष सत्र की शुरुआत हो गयी है.