रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट : कीव पहुंची रूसी सेना, पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हुए ज़ेलेंस्की

रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट : यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज 18वां दिन है. रूस की सेना ने महिलाओं और बच्चों पर गोली चलाई जिसमें 1 बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई. हर अपडेट जानें यहां

Live Updates
12:55 PM. 13 Mar 22 7:25 AM. 13 Mar

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा है कि वह इज़राइल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए एक शर्त ये है कि बातचीत सीजफायर के बाद ही होगी.

12:55 PM. 13 Mar 22 7:25 AM. 13 Mar

कीव में पहुंची रूसी सेना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कीव में रूस की सेना ने महिलाओं और बच्चों पर गोली चलाई जिसमें 1 बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई. आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 18वां दिन है.

2:44 AM. 13 Mar 22 9:14 PM. 12 Mar

जेलेंस्की ने पुतिन के सामने बातचीत का प्रस्ताव रखा

रूसी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने बातचीत का प्रस्ताव रखा है. जेलेंस्की ने इजरायल के प्रधानमंत्री से मध्यस्थता की अपील की है.

2:44 AM. 13 Mar 22 9:14 PM. 12 Mar

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के पास किए हमले

यूक्रेन की सरकार ने शनिवार को कहा कि रूसी बलों ने मारियूपोल शहर की एक मस्जिद को निशाना बनाया, जिसमें 80 से अधिक लोग ठहरे हुए थे. इस बीच, यूक्रेन की राजधानी कीव के पास रूसी हमले तेज हो गए हैं. हालांकि, सरकार की ओर से जारी बयान में हताहतों की संख्या को लेकर तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है. इससे पहले तुर्की में स्थित यूक्रेनी दूतावास ने जानकारी दी कि रूस की तरफ से जारी हमले के बीच मारियूपोल में फंसे 86 तुर्की नागरिकों का समूह, जिनमें 34 बच्चे शामिल हैं, वहां से निकलने का प्रयास कर रहा है.

2:44 AM. 13 Mar 22 9:14 PM. 12 Mar

मारियूपोल की एक मस्जिद में शरण लिये हुए हैं तुर्की के 86 नागरिक

तुर्की में यूक्रेनी दूतावास ने कहा है कि तुर्की के 86 नागरिकों का एक समूह रूसी सैनिकों के घेरे में आए मारियूपोल शहर की एक मस्जिद में शरण लिये हुए है, जिनमें 34 बच्चे भी शामिल हैं. दूतावास की एक प्रवक्ता ने सिटी मेयर से प्राप्त सूचना के हवाले से कहा है कि रूसी सैनिकों से घिर चुके इस शहर की एक मस्जिद में ये लोग हमले से बचने के लिए शरण लिये हुए हैं.

2:44 AM. 13 Mar 22 9:14 PM. 12 Mar

रूस ने दी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को उड़ाने की धमकी

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख ने शनिवार को चेतावनी दी है कि रूस के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के क्रैश होने का कारण बन सकते हैं. दिमित्री रोगोजिन के अनुसार प्रतिबंध, जिनमें से कुछ यूक्रेन हमले से पहले के हैं, आईएसएस के लिए काम करने वाले रूसी स्पेसक्राफ्ट के संचालन को बाधित कर सकते हैं. ऐसे में स्पेस स्टेशन का रूसी हिस्सा, जो इसको ऑर्बिट में बनाए रखने में मदद करता है, प्रभावित हो सकता है.

मुख्य बातें

रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट : यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज 18वां दिन है. रूस की सेना ने महिलाओं और बच्चों पर गोली चलाई जिसमें 1 बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई. हर अपडेट जानें यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >