13 एरिया में 650 ड्रोन… रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, अपनों की मौत पर इतने भड़के पुतिन!

Russia massive attack on Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि रूस ने 650 से अधिक ड्रोन और 30 से ज्यादा मिसाइलें दागीं, जो कम से कम 13 अलग-अलग क्षेत्रों में गिरीं. इन हमलों में चार साल के एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की जान चली गई. सोमवार को एक रूसी जनरल की कार विस्फोट में मौत हो गई थी, इसके एक दिन बाद ही रूस का यह भीषण हमला हुआ है.

Russia massive attack on Ukraine: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. बीते दिन मॉस्को में एक रूसी जनरल की मौत के बाद रूस का रुद्र रूप देखने को मिला है. यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर हालात को और गंभीर बना दिया है. क्रिसमस से ठीक पहले हुए इस हमले में भारी संख्या में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई इलाकों में जान-माल का नुकसान हुआ और बुनियादी ढांचे को गंभीर क्षति पहुंची. सोमवार रात रूस ने यूक्रेन पर अपने सबसे व्यापक हवाई अभियानों में से एक को अंजाम दिया. 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अनुसार, इस हमले के दौरान रूस ने 650 से अधिक ड्रोन और 30 से ज्यादा मिसाइलें दागीं, जो कम से कम 13 अलग-अलग क्षेत्रों में गिरीं. इन हमलों में चार साल के एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की जान चली गई. सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में जेलेंस्की ने बताया कि हमलों का मुख्य ���द्देश्य यूक्रेन की ऊर्जा व्यवस्था और नागरिक ढांचा था, जिससे आम लोगों का रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में अब भी हवाई हमले की चेतावनी लागू है और राहत व बचाव से जुड़ी सभी सेवाएं हालात संभालने में जुटी हैं.

पूरे यूक्रेन में बिजली बहाल करने में लगे कर्मी

जेलेंस्की ने विस्तार से बताया कि कीव क्षेत्र में एक रूसी ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हुई, जबकि खमेलनित्स्की इलाके में एक व्यक्ति की जान चली गई. वहीं झितोमिर क्षेत्र में रिहायशी इमारत पर ड्रोन गिरने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणालियों ने बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलों को नष्ट कर दिया, लेकिन इसके बावजूद कई अहम ठिकानों को नुकसान पहुंचा. उन्होंने बताया कि मरम्मत दल और ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर बिजली और जरूरी सेवाएं बहाल करने में लगे हुए हैं. पूरी स्थिति का आकलन होने के बाद वायुसेना की ओर से विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी.

रूसी जनरल की कार विस्फोट में हुई थी मौत

इससे पहले रूस के लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोव की मौत मॉस्को में हुए एक संदिग्ध कार बम धमाके में हो गई. सोमवार सुबह दक्षिणी मॉस्को की यासेनेवाया स्ट्रीट पर उनकी कार के नीचे विस्फोट हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बाद में इलाज के दौरान उनकी चोटों के कारण मौत की पुष्टि की गई. सरवारोव रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ में ऑपरेशनल ट्रेनिंग निदेशालय के प्रमुख थे और घटना के समय अपने कार्यालय जा रहे थे. इस हमले ने रूस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रूस ने इस हमले के लिए यूक्रेन को प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया, लेकिन परोक्ष रूप से इससे इनकार भी नहीं किया. 

हमले के समय को लेकर जेलेंस्की ने उठाए सवाल

वहीं यूक्रेन में हुए हमले के समय पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जेलेंस्की ने कहा कि क्रिसमस से पहले किया गया यह हमला रूस की मंशा को उजागर करता है, क्योंकि इस दौरान लोग अपने परिवारों के साथ सुरक्षित समय बिताना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई है, जब युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत चल रही है. जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हिंसा रोकने से इनकार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला रूस की प्राथमिकताओं का साफ संकेत है और इससे यह जाहिर होता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से रूस पर पर्याप्त दबाव नहीं बनाया जा रहा है. उन्होंने जोर दिया कि अब निर्णायक जवाब देने और रूस को शांति की दिशा में मजबूर करने का समय आ गया है.

शांति वार्ता पर चल रही चर्चा

हालांकि हाल ही में मियामी और बर्लिन में शांति प्रयासों को लेकर अहम बैठकें हुई हैं, लेकिन जमीनी हालात अब भी बेहद अस्थिर बने हुए हैं और हवाई हमलों तथा सैन्य गतिविधियों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने दावा किया है कि रूस यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. यह बयान फ्लोरिडा के मियामी में अमेरिकी और रूसी प्रतिनिधिमंडलों के बीच हुई बातचीत के बाद सामने आया.

विटकॉफ ने शांति बहाली के लिए जताई प्रतिबद्ध

विटकॉफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि रूस, यूक्रेन संकट के समाधान के लिए अमेरिका के प्रयासों को अहम मानता है. उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में रूसी विशेष दूत किरिल दिमित्रिएव और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के बीच सकारात्मक और रचनात्मक बातचीत हुई, जिसमें ट्रंप की शांति योजना को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई. अमेरिकी टीम में स्टीव विटकॉफ, जारेड कुश्नर और व्हाइट हाउस के अधिकारी जोश ग्रुएनबाउम शामिल थे. बयान के मुताबिक, रूस ने दोहराया है कि वह यूक्रेन में शांति बहाली के लिए प्रतिबद्ध है और वैश्विक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अमेरिका के समर्थन और प्रयासों को महत्व देता है.

ये भी पढ़ें:-

अमेरिका के दुश्मन को मिला रूस का साथ, मॉस्को ने वाशिंगटन को दी सीधी चेतावनी

पढ़ते-पढ़ते थक जाएगी जीभ! 85 अक्षरों वाली यह जगह दुनिया का सबसे लंबा नाम, वीडियो ने मचाई धूम

स्पेन-पुर्तगाल की जमीन कर देगी हैरान! पूरा इलाका चुपचाप घूम रहा है, भूकंप की वजह भी सामने आई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >