Russia-Ukraine War: यूक्रेन में रूस ने मचाया तांडव, ताजा गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

रूस ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिये यूक्रेन के करीब दर्जन भर प्रांतों को निशाना बनाया, जिससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ऑलेक्जेंडर खोरुंझी ने यूक्रेनी टेलीविजन पर कहा कि हमलों में कम से कम 11 लोग घायल भी हुए हैं.

यूक्रेन में रूसी सेना की ओर से की गयी ताजा गोलाबारी में यूक्रेन के कम से कम 10 नागरिकों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी.

दक्षिणी शहर खेरसॉन में दो लोगों की मौत

नए हताहतों में दक्षिणी शहर खेरसॉन में हमले में कम से कम दो नागरिकों की मौत होने की घटना शामिल है. खेरसॉन पर यूक्रेन की सेना ने नवंबर में कब्जा कर लिया था. इसके अलावा दोनेत्स्क प्रांत में भी दो लोगों की मौत होने की सूचना है.

26 जनवरी को रूसी मिसाइल हमले से यूक्रेन के 11 लोगों की मौत

इससे पहले बृहस्पतिवार को रूस ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिये यूक्रेन के करीब दर्जन भर प्रांतों को निशाना बनाया, जिससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ऑलेक्जेंडर खोरुंझी ने यूक्रेनी टेलीविजन पर कहा कि हमलों में कम से कम 11 लोग घायल भी हुए हैं.

Also Read: Republic Day 2023 : ‘अंतरराष्ट्रीय स्थिरता में भारत का अहम योगदान’, बोले रूस के राष्ट्रपति पुतिन

अमेरिका और जर्मनी ने यूक्रेन को उच्च क्षमता वाले टैंक देने का किया फैसला

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही अमेरिका और जर्मनी ने यूक्रेन को युद्ध में मदद करने के लिए उच्च क्षमता वाले टैंक देने का फैसला किया था, जिसके बाद रूस ने ताजा हमले किए. कीव शहर प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि यूक्रेनी वायु सेना ने क्षेत्र में जा रही 15 मिसाइलों को नष्ट कर दिया. यूक्रेन के जेपोरीजिया प्रांत के अधिकारियों ने कहा कि एक ऊर्जा इकाई पर हुए हमले में तीन लोग मारे गए और सात घायल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >