Viral Video : शादी में पहुंच गया गैंडा, देखें फिर क्या हुआ

Viral Video : क्या आपने कभी सोचा है कि आप शादी में मस्त होकर खाना खा रहे हों और अचानक आपकी नजर एक ताकतवर गैंडे पर पड़ जाए…नेपाल में ऐसा ही हुआ, जब एक गैंडा शादी में पहुंच गया. वीडियो में देखें उसके बाद क्या हुआ?

Viral Video : नेपाल की एक शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने की वजह है एक अनोखा, बिन बुलाया मेहमान…वह कोई इंसान नहीं, बल्कि एक गैंडा था. आमतौर पर लोग गैंडे जैसे ताकतवर जानवर को देखकर दूर रहना ही बेहतर समझते हैं, लेकिन यहां लोगों को व्यवहार अलग ही नजर आया. शादी में पहुंचा गैंडा बेहद शांत और सुलझा हुआ नजर आया. वह बिना किसी हड़बड़ी के वेडिंग वेन्यू में दाखिल हुआ, चारों ओर नजर घुमाई और फिर बिना कोई नुकसान किए चुपचाप वहां से चला गया. इस दौरान लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे. देखें वायरल वीडियो. 

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि गैंडा सीधे वेडिंग वेन्यू के गेट तक पहुंच जाता है. शादी में मौजूद मेहमान इस अनोखे मेहमान को देखकर चौंक जाते हैं. कई लोग तुरंत अपने मोबाइल निकालते हैं और इस दुर्लभ पल को कैमरे में कैद करना शुरू कर देते हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि गैंडा बेहद शांत है. वह कुछ पल गेट पर रुकता है, फिर भीड़ की ओर न जाकर खाली रास्ते से आगे बढ़ जाता है. यहीं पर वीडियो खत्म हो जाता है, लेकिन उसकी यह शांति और अनोखी एंट्री सभी का दिल जीत लेती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >