Ramayan : 180 साल बितल हो…मन न भूलल हो…भजन राम के, त्रिनिदाद और टोबैगो में भोजपुरी में बोले पीएम मोदी

Ramayan : त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी है. प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कही है. उन्होंने कहा कि आज भी यहां के लोगों के दिल में प्रभु श्री राम बसे हैं. 180 साल के बाद भी लोग राम को नहीं भूल पाए हैं. पीएम ने भोजपुरी अंदाज में रामायण और राम का जिक्र भारतीय समुदाय से किया. इसका वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

Ramayan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा को साहस से भरी बताते हुए कहा कि उनके पूर्वजों ने जो कष्ट झेले, वे ‘‘सबसे मजबूत लोगों को भी तोड़ सकते थे.’’ मोदी ने गुरुवार को कोउवा के ‘नेशनल साइक्लिंग वेलोड्रोम’ में एक सामुदायिक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की. यहां उन्होंने रामायण और भगवान श्रीराम की चर्चा की. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में वे भोजपुरी अंदाज में लोगों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि दोस्तों मुझे पता है कि अपका अटूट विश्वास भगवान श्री राम पर है. 180 साल बितल हो…मन न भूलल हो…भजन राम के, हर दिल में गुंजल हो…पीएम मोदी ने लोगों को रामचरित मानस की चौपाई सुनाई. देखें वीडियो.

प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो पहुंचे. मोदी ने अपनी यात्रा की शुरुआत भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भाग लेकर की और कहा कि उन्हें यह पूरी तरह से स्वाभाविक लगा, क्योंकि ‘‘हम एक परिवार का हिस्सा हैं.’’ त्रिनिदाद एवं टोबैगो की आबादी लगभग 13 लाख है, जिनमें से 45 प्रतिशत भारतीय मूल के लोग हैं.

यह भी पढ़ें : Video : त्रिनिदाद और टोबैगो में बिहारी अंदाज में पीएम मोदी का स्वागत, वीडियो जीत लेगा आपका भी दिल

भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी है. आपके पूर्वजों ने जिन परिस्थितियों का सामना किया, वे सबसे मजबूत लोगों को भी तोड़ सकती थीं लेकिन उन्होंने उम्मीद के साथ कठिनाइयों का सामना किया. उन्होंने समस्याओं का डटकर सामना किया.’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने गंगा और यमुना को पीछे छोड़ दिया लेकिन रामायण को अपने दिलों में संजोए रखा.’

पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा के तहत 3 और 4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर हैं. यह 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >