Video : अमेरिका में लाखों लोग ‘नो किंग्स’ रैलियों में ट्रंप प्रशासन के खिलाफ उतरे, वीडियो आया सामने

Video : वॉशिंगटन और अन्य शहरों में लोग विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हुए. उनका कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में तानाशाही प्रवृत्ति है और वे इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए सड़कों पर आए हैं. इस प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

Video : वॉशिंगटन और अन्य शहरों में लोग विरोध प्रदर्शन करते नजर आए. द गार्जियन के अनुसार, अमेरिका भर में प्रदर्शनकारी 2000 से ज्यादा ‘नो किंग्स’ रैलियों में जुटे. ये रैलियां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के खिलाफ आयोजित की गई थी. वॉशिंगटन और अन्य शहरों में लोग विरोध प्रदर्शन करते दिखे. इन प्रदर्शनकारियों का मानना है कि ट्रंप के शासन में तानाशाही प्रवृत्तियां हावी हैं. अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी ने इन प्रदर्शनों को ‘हेट अमेरिका’ रैली कहा है. इस रैली का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

लाखों लोग शामिल हुए प्रदर्शन में

रॉइटर्स के अनुसार, रैलियों के आयोजकों ने कहा कि दिन के अंत तक शहरों, छोटे कस्बों में भी लाखों लोग शामिल हुए. पहली ‘नो किंग्स’ रैली जून में हुई थी. वर्तमान रैली में ज्यादा लोग आने की उम्मीद जताई गई, खासकर ट्रंप प्रशासन की कुछ विवादित गतिविधियों के बाद ऐसी उम्मीद लोगों में बंधी. विरोध राष्ट्रपति के राजनीतिक विरोधियों पर कानूनी कार्रवाई, इमिग्रेशन रेड और कई अमेरिकी शहरों में फेडरल सैनिकों की तैनाती को लेकर किया गया.

यह भी पढ़ें : ‘चुटकी में सुलझा दूंगा झगड़ा’, अफगानिस्तान-पाकिस्तान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- जान-माल की हानि रोकना पसंद है

अमेरिकी कैपिटल तक मार्च किया लोगों ने

रॉइटर्स के अनुसार, वॉशिंगटन में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और अमेरिकी कैपिटल तक मार्च किया. रैली का माहौल मेले जैसा था. प्रदर्शनकारी पोस्टर, अमेरिकी झंडे और गुब्बारे उठाए नजर आए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >