PM Modi US Visit Live: लोकतंत्र हमारे DNA में, लोकतंत्र को हम जीते हैं- पीएम मोदी

PM Modi US Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में व्हाइट हाउस पहुंचे है, जहां राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पहली बार व्हाइट हाउस के द्वार इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों के लिए खोले गये हैं. पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का हर अपडेट जानें यहां

Live Updates
5:17 AM. 23 Jun 23 11:47 PM. 22 Jun

लोकतंत्र हमारे DNA में, लोकतंत्र को हम जीते हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन ने साझा बयान जारी करने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए. इस दौरान एक विदेशी पत्रकार ने पीएम मोदी से भारत के अल्पसंख्यकों को लेकर सवाल पूछा. अल्पसंख्यकों के नैतिक अधिकारों के सवालों पर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे वास्तव में आश्चर्य होता है जब लोग ऐसा कहते हैं. भारत एक वास्तविक लोकतंत्र है. लोकतंत्र हमारा डीएनए है, लोकतंत्र हमारी रगों में है. हम लोकतंत्र जीते हैं. भारत संविधान से चलता है और सरकार उसी से चलती है. भेदभाव की बिल्कुल भी जगह नहीं है. जब आप लोकतंत्र कहते हैं और लोकतंत्र स्वीकार करते हैं तो भेदभाव की कोई जगह नहीं होती. भारत सबको साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखता है. भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों में भेदभाव की जगह नहीं है.

5:17 AM. 23 Jun 23 11:47 PM. 22 Jun

 पिछले एक दशक में दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग दोगुना होकर 191 अरब डॉलर हो गया- पीएम मोदी 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस बयान जारी किया,’हमारा आर्थिक संबंध तेजी से बढ़ रहा है. पिछले एक दशक में हमारे देशों के बीच व्यापार लगभग दोगुना होकर 191 अरब डॉलर से अधिक हो गया है, जिससे भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों में हजारों अच्छी नौकरियां पैदा हुई हैं. 44 राज्यों में दस लाख अमेरिकी नौकरियों को 200 से अधिक अमेरिकी निर्मित बोइंग विमानों की खरीद से समर्थन मिलेगा, जिसकी घोषणा एयर इंडियन इस साल की शुरुआत में कर रही है और इस यात्रा के साथ, भारतीय कंपनियां सौर ऊर्जा विनिर्माण में 2 अरब डॉलर से अधिक के नए निवेश की घोषणा कर रही हैं. कोलोराडो, ओहियो में स्टील और दक्षिण कैरोलिना में ऑप्टिक फाइबर’

5:17 AM. 23 Jun 23 11:47 PM. 22 Jun

दोनों देश आतंकवाद और कट्टरवाद के खिलाफ, सीमापार आतंकवाद पर कार्रवाई जरूरी- पीएम मोदी 

दोनों देश आतंकवाद और कट्टरवाद के खिलाफ, सीमापार आतंकवाद पर कार्रवाई जरूरी- पीएम मोदी

5:17 AM. 23 Jun 23 11:47 PM. 22 Jun

टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के जरीए इंजन बनाने का एंग्रीमेंट लैंडमार्क है-पीएम मोदी 

टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के जरीए इंजन बनाने का एंग्रीमेंट लैंडमार्क है-पीएम मोदी

5:17 AM. 23 Jun 23 11:47 PM. 22 Jun

अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर- पीएम मोदी

अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर- पीएम मोदी

5:17 AM. 23 Jun 23 11:47 PM. 22 Jun

दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्ते मजबूत हो रहे हैं- जो बाइडेन 

संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- हम साथ मिलकर असीमित क्षमता वाले साझा भविष्य के दरवाज़े खोल रहे हैं। स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में तेज़ी लाने के लिए अंतरिक्ष उड़ान पर सहयोग और क्वांटम कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर सहयोग की ज़रूरत है। एयर इंडिया द्वारा बोइंग विमान खरीदने के समझौते से अमेरिका में 10 लाख नौकरियों को मदद मिलेगी.

मुख्य बातें

PM Modi US Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में व्हाइट हाउस पहुंचे है, जहां राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पहली बार व्हाइट हाउस के द्वार इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों के लिए खोले गये हैं. पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का हर अपडेट जानें यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Samir kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >