PM Modi: पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के पांव छूकर किया अभिवादन

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा के समापन के बाद तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पीएम मोदी का पांव छूकर अभिवादन किया. पीएम मोदी ने हिरोशिमा में यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इधर ‘क्वाड’ देशों के नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध के “भयावह और दुखद” मानवीय परिणामों पर शनिवार को गहरी चिंता जताई तथा बातचीत व कूटनीति के जरिये इस संघर्ष को समाप्त करने की अपील की. पढ़ें पीएम मोदी के दौरे का हर अपडेट यहां

Live Updates
4:20 AM. 22 May 23 10:50 PM. 21 May

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने  पीएम मोदी के पांव छूकर किया अभिवादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा के समापन के बाद तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे, जहां पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने उनका अभिवादन पांव छूकर किया.

4:20 AM. 22 May 23 10:50 PM. 21 May

पीएम मोदी अपनी जापान यात्रा के समापन के बाद पापुआ न्यू गिनी पहुंचे, जोरदार स्वागत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा के समापन के बाद तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने उनका स्वागत किया.

7:20 PM. 21 May 23 1:50 PM. 21 May

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार की एक बार फिर पुरजोर वकालत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र जैसे बड़े वैश्विक संस्थानों में सुधार की पुरजोर वकालत करते हुए कहा कि यदि ऐसे संस्थान मौजूदा विश्व की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं तो ये महज ‘चर्चा का मंच’ बनकर रह जाएंगे. मोदी ने कहा कि पिछली सदी में गठित संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद जैसे संस्थान इक्कीसवीं सदी की व्यवस्था एवं वास्तविकता के अनुरूप नहीं हैं.

7:20 PM. 21 May 23 1:50 PM. 21 May

विदेश मंत्रालय ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’ (जी7) देशों के शिखर सम्मेलन के लिए जापान की यात्रा के बाद तीन देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण के तहत रविवार को पापुआ न्यू गिनी रवाना हुए. मोदी ने हिरोशिमा में विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की और उनके साथ कई वैश्विक मामलों पर चर्चा की. मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है, जो पापुआ न्यू गिनी की यात्रा कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया कि जापान की सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत पापुआ न्यू गिनी जाने के लिए विमान में सवार हो गए हैं.

7:20 PM. 21 May 23 1:50 PM. 21 May

जापान से पापुआ न्यू गिनी रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद वहां से पापुआ न्यू गिनी के लिए रवाना हुए. वहां प्रधानमंत्री FIPIC शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.

7:20 PM. 21 May 23 1:50 PM. 21 May

पापुआ न्यू गिनी के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ट्विट किया कि यह जापान की एक उपयोगी यात्रा रही. G-7 समिट के दौरान दुनिया के कई नेताओं से मुलाकात की और उनके साथ कई तरह के मुद्दों पर चर्चा की. थोड़ी देर में पापुआ न्यू गिनी के लिए रवाना हो रहा हूं.

मुख्य बातें

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा के समापन के बाद तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पीएम मोदी का पांव छूकर अभिवादन किया. पीएम मोदी ने हिरोशिमा में यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इधर ‘क्वाड’ देशों के नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध के “भयावह और दुखद” मानवीय परिणामों पर शनिवार को गहरी चिंता जताई तथा बातचीत व कूटनीति के जरिये इस संघर्ष को समाप्त करने की अपील की. पढ़ें पीएम मोदी के दौरे का हर अपडेट यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >