पीएम मोदी ने दी बधाई तो मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- आपकी बातों और दोस्ती के लिए शुक्रिया

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने 4 सितंबर को युद्धोत्तर इटली के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाया. इस उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी. जवाब में मेलोनी ने भारत-इटली संबंधों को पहले से ज्यादा मजबूत बताते हुए मोदी की दोस्ती के लिए धन्यवाद दिया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने 4 सितंबर को एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह विश्वयुद्ध के बाद इटली के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली पहली नेता बन गई हैं. इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर उन्हें बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई पर धन्यवाद देते हुए मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली के बीच संबंध आज पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं. उन्होंने दोनों देशों की दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई.

आपके शब्दों और आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद. भारत और इटली के बीच बना विशेष रणनीतिक साझेदारी का रिश्ता दोनों देशों के बीच बढ़ते भरोसे और सहयोग का प्रतीक है- इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी


IMEC को आगे बढ़ाने पर भी जोर

इटली की प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इटली मिलकर सिर्फ द्विपक्षीय रिश्तों को ही मजबूत नहीं करेंगे, बल्कि दोनों महाद्वीपों के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में भी काम करेंगे. उन्होंने खास तौर पर भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) के विकास के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की बात कही.

पीएम मोदी ने दी थी मेलोनी को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी को इटली के युद्धोत्तर इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी. पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि इटली की जनता के मेलोनी के नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दिखाती है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि मेलोनी की दोस्ती ने भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है और वे आगे भी दोनों देशों के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए करीबी सहयोग जारी रखने के इच्छुक हैं.

1,413 दिन पूरे कर मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड

  • जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर युद्धोत्तर इटली में नया रिकॉर्ड बनाया है.
  • इससे पहले यह रिकॉर्ड सिल्वियो बर्लुस्कोनी की दूसरी सरकार के नाम था, जो 2001 से 2005 के बीच 1,412 दिन तक चली थी.
  • मेलोनी अक्टूबर 2022 में इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं. अपने रिकॉर्ड कार्यकाल पर उन्होंने इटली की जनता का आभार जताते हुए कहा कि 2022 में मिले विश्वास को उनकी सरकार ने कभी हल्के में नहीं लिया.

रोजगार से लेकर वैश्विक साख तक गिनाईं उपलब्धियां

मेलोनी ने कहा कि उनकी सरकार ने रोजगार बढ़ाने, बेरोजगारी कम करने, परिवारों और कारोबारों को समर्थन देने, सुरक्षा मजबूत करने और सार्वजनिक वित्त को जिम्मेदारी से संभालने पर काम किया है. उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर इटली की साख और प्रभाव को भी मजबूत किया है.

Also Read:Nepal Tunnel Rescue: 9 दिन सुरंग में फंसे रहे, उम्मीद छोड़ चुका था परिवार... जिंदा निकले कबीर तो छलके आंसू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >