मोहम्मद अली जिन्ना की प्रतिमा को विस्फोट कर उड़ाया, पूर्व गृह मंत्री ने बताया-पाकिस्तान की विचारधारा पर हमला

डाॅन के अनुसार जिन्ना की प्रतिमा इसी साल स्थापित की गयी थी, जिसे विस्फोटक लगाकर उड़ाया गया है. बलूचिस्तान में हुए इस धमाके की जिम्मेदारी प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है.

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की प्रतिमा वहां के बलूचिस्तान प्रांत के तटीय शहर ग्वादर में बलोच आतंकवादियों ने बम धमाका कर नष्ट कर दी है. इस संबंध में पाकिस्तान के डाॅन अखबार ने रिपोर्ट प्रकाशित की है.

डाॅन के अनुसार जिन्ना की प्रतिमा इसी साल स्थापित की गयी थी, जिसे विस्फोटक लगाकर उड़ाया गया है. बलूचिस्तान में हुए इस धमाके की जिम्मेदारी प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है.


Also Read: Bharat Bandh Live Updates: दिल्ली में लगा भारी जाम, बोले राकेश टिकैत- हम सरकार से वार्ता के लिए तैयार

ग्वादर के रिटायर्ड उपायुक्त मेजर अब्दुल कबीर खान ने कहा कि आतंकवादी सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले इलाके में पर्यटकों के रूप में आये थे. इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्दी ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

बलूचिस्तान के पूर्व गृह मंत्री और मौजूदा सीनेटर सरफराज बुगती ने ट्वीट कर जिन्ना की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किये जाने का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि कायदे-ए-आजम जिन्ना की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना पाकिस्तान की विचारधारा पर हमला है. दोषियों को उसी तरह सजा दी जानी चाहिए जैसी कि जियारत में कायदे-ए-आजम के निवास पर हमले के लिए दी गयी थी.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >