नकलची निकला पाकिस्तान, PM शरीफ बिलावल भुट्टो के नेतृत्व में विदेश भेजेंगे टीम

Pakistan: भारत की नकल करते हुए पाकिस्तान ने भी एक टीम का गठन किया है. यह टीम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान का पक्ष रखेगी. इस टीम का नेतृत्व बिलावल भुट्टो करेंगे. पाकिस्तान द्वारा यह फैसला भारत सरकार द्वारा टीम के निर्माण का ऐलान करने के कुछ घंटों बाद लिया गया.

Pakistan: भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद केंद्र सरकार द्वारा बड़ा ऐलान करते हुए एक टीम का गठन किया गया. इस टीम को बनाने के पीछे केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान का पर्दाफाश कर सके. जिसके लिए 40 सांसदों की एक टीम बनाई गई है और इसे 7 डेलिगेशन में बांटा गया है. भारत सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम को देखते हुए अब पाकिस्तान ने भी इसका नकल करने का फैसला लिया है. राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है. यह फैसला शनिवार को भारत सरकार द्वारा ऐलान करने के कुछ घंटों बाद लिया गया.

पाकिस्तान द्वारा बनाई गई इस टीम में कौन-कौन शामिल है?

पाकिस्तान सरकार का कहना है कि इस टीम को देश की वैश्विक कूटनीति को मजबूत करने के लिए बनाया गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि यह टीम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान का पक्ष रखेगी. इस टीम में पूर्व मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान, पूर्व विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी, हिना रब्बानी खान और बिलावल शामिल हैं.

बिलावल ने क्या कहा?

इस टीम के बारे में जानकारी देते हुए बिलावल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनसे अनुरोध किया है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर शांति के लिए पाकिस्तान का पक्ष रखें. वह सरकार द्वारा बनाई गई इस टीम का नेतृत्व करें.” आगे वह लिखते हैं, “सरकार द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को मैं स्वीकार करता हूं.”

भारत द्वारा बनाई गई टीम में कौन-कौन शामिल है?

अब तक जो नाम सामने आए हैं, उनके अनुसार डेलीगेशन में शामिल हो सकते हैं:

  • शशि थरूर (कांग्रेस)
  • रविशंकर प्रसाद (भाजपा)
  • संजय कुमार झा (जेडीयू)
  • बैजयंत जय पांडा (भाजपा)
  • कनीमोझी (डीएमके)
  • सुप्रिया सुले (एनसीपी)
  • एकनाथ शिंदे (शिवसेना)
  • सलमान खुर्शीद, सस्मित पात्रा, मनीष तिवारी और अन्य सांसद इसमें शामिल हैं.

यह टीम दुनिया के बड़े-बड़े मंचों पर जाकर बताएगी कि पाकिस्तान किस प्रकार आतंकवाद का सहयोग करता है और क्षेत्रीय अशांति फैलाने की बार-बार कोशिश करता है.

यह भी पढ़े: 40 सांसद 7 डेलीगेशन… पाकिस्तान की अब खैर नहीं, मोदी सरकार करेगी डिप्लोमेटिक स्ट्राइक! |India Expose Pakistan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >