Pakistan: जाफर एक्सप्रेस में धमाका, 4 डिब्बे पटरी से उतरे, बलूचों ने इसी ट्रेन को पहले किया था हाईजैक

Pakistan: पाकिस्तान में बुधवार को एक ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गई. अचानक पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस में विस्फोट हुआ, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई. यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन जैकबाबाद के पास पहुंच रही थी.

Pakistan: पाकिस्तान में 18 जून को एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ. पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस में विस्फोट हुआ, जिस कारण से ट्रेन पटरी से उतर गई. बताया जा रहा है कि ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतरीं हैं. यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन जैकबाबाद के पास पहुंच वाली थी.

इस ट्रेन को 3 महीने पहले बलूचियों ने हाइजैक किया था

आपको बता दें कि जाफर एक्सप्रेस वही ट्रेन है जिसे कुछ समय पहले बलूचियों ने हाइजैक किया था. मार्च के महीने में पेशावर जा रही इस ट्रेन को बलूच लिबरेशन आर्मी के लोगों द्वारा हाइजैक किया गया था. बीएलए ने ट्रेन को हाइजैक कर कहा था कि ट्रेन सहित ट्रेन में सवार 214 यात्रियों को बंधक बना लिया गया है. इस ट्रेन में बहुत सारे पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी सफर कर रहे थे, जिनमें से कुछ अधिकारियों की बलूच लिबरेशन आर्मी ने हत्या भी कर दी थी.  

हालांकि आपको बता दें कि पिछली बार जब यह हादसा हुआ था तब ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी. उसी समय बीएमए के सदस्यों ने एक टनल के पास धमाका किया, जिस कारण से ट्रेन चालक ने ट्रेन की रफ्तार को कम कर दिया. लेकिन इस बीच बीएमए ने कई और ट्रेन के पास कई और विस्फोट किए और ट्रेन को पटरी से उतार दिया. जिसके बाद उन्होंने ट्रेन को हाइजैक कर लिया और कई आम लोगों और सेना अधिकारियों की हत्या कर दी. हालांकि बाद में पाकिस्तानी सेना ने किसी तरह हालात काबू कर लिया. साथ ही बयान जारी कर बताया कि सेना ने कई बीएमए के लोगों को मार गिराया है और सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है.

यह भी पढ़े: Indian Air Force: ईरान में फंसे 10 हजार भारतीयों की वापसी के लिए वायुसेना तैयार, जल्द शुरू हो सकता है रेस्क्यू ऑपरेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >