पाकिस्तान में टल गया आम चुनाव, सीनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, जानें अब कब होंगे इलेक्शन!

आर्थिक तंगी और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे पाकिस्तान में आम चुनाव टल गया है. आज यानी शुक्रवार को पाकिस्तानी सीनेट ने आम चुनाव को टालने वाले एक प्रस्तान को मंजूरी दे दी है. बता दें पाकिस्तान में आठ फरवरी से चुनाव होने वाले थे.

आर्थिक तंगी और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे पाकिस्तान में आम चुनाव टल गया है. आज यानी शुक्रवार को पाकिस्तानी सीनेट ने आम चुनाव को टालने वाले एक प्रस्तान को मंजूरी दे दी है. बता दें पाकिस्तान में आठ फरवरी से चुनाव होने वाले थे. वहीं, चुनाव टलने के बाद अब इलेक्शन की तिथि क्या होगी इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है. गौरतलब है कि बीते साल 9 अगस्त को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को भंग कर दिया था. वहीं पाकिस्तान में कानून के तहत नेशनल असेंबली को भंग करने के 90 दिनों के भीतर आम चुनाव कराए जाने चाहिए. वहीं, अब आम चुनाव कब होंगे इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

इमरान खान की पार्टी ने नवंबर को मतदान कराने की मांग की थी
गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने नवंबर महीने में ही ईसीपी को पत्र लिखकर नवंबर को मतदान कराने का प्रस्ताव किया था, लेकिन शीर्ष निर्वाचन निकाय ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था.

कार्यवाहक सरकार कर रही है पाकिस्तान में शासन
बता दें, फिलहाल पाकिस्तान में कार्यवाहक सरकार शासन कर रही है और निर्वाचन के बाद नया प्रधानमंत्री चुने जाने तक वह देश की बागडोर संभालेगी. बीते कुछ दिन पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकड़ ने कहा था कि अंतरिम सरकार आम चुनाव कराकर पाकिस्तान में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध है.

Also Read: दिल्ली सरकार के अस्पताल में घटिया दवाइयों की आपूर्ति के मामले की होगी सीबीआई जांच, ‘आप’ ने कहा- स्वागत है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >