पाकिस्तान ने अपनों पर ही फोड़ा 'पेट्रोल बम', 280 रुपये प्रति लीटर पहुंचा डीजल, केरोसिन तेल में भी लगाई आग

Pakistan Crisis: पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 272 रुपये हो गई है. वहीं, डीजल की कीमत में 17 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया है. इस बढ़ोतरी के बाद डीजल प्रति लीटर 280 रुपये हो गया है. जबकि, केरोसिन वहां प्रति लीटर 202.73 रुपये बिक रहा है.

Pakistan Crisis: कंगाली की दहलीज पर खड़ा पाकिस्तान अब अपने ही लोगों पर जुल्म करने पर आमादा हो गया है. पाकिस्तान की जनता महंगाई की मार से कराह रही है. अब पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कीमत आम लोगों का ही तेल निकाल रही है. बात करें तेल की कीमतों की तो पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर 272 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, पाकिस्तान में प्रति लीटर डीजल की कीमत बढ़कर 280 रुपये हो गई है. नई कीमतें कल यानी 17 फरवरी 2023 से लागू हो रही है.   

रिकार्ड स्तर पर डीजल-पेट्रोल के दाम: दरअसल, पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने बीते दिन यानी बुधवार को मिनी बजट पेश किया. इसके बाद पेट्रोल की कीमतों में भारी इजाफा किया गया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम में में 22 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया. इस इजाफे के बाद पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 272 रुपये हो गई है. वहीं, डीजल की कीमत में 17 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया है. इस बढ़ोतरी के बाद डीजल प्रति लीटर 280 रुपये हो गया है. वहीं, केरोसिन के दाम में करीब 13 रुपये का इजाफा किया गया. अब वहां प्रति लीटर केरोसिन की कीमत 202.73 रुपये बिक रहा है. 

आसमान छू रही है महंगाई: गौरतलब है कि महीनों से कंगाली के कगार पर खड़े पाकिस्तान की शहबाज सरकार अब अपने ही नागरिकों पर लगातार टैक्स बम फोड़ रही है. अभी हाल ही में आम नागरिकों पर पाकिस्तान सरकार ने बिजली का नया टैक्स लगाया था. इसके बाद शहबाज सरकार ने प्राकृतिक गैस पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान कर दिया. पाक सरकार ने घरेलू और औद्योगिक ग्राहकों के लिए प्राकृतिक गैस पर टैक्स की दर को 16 फीसदी से बढ़ाकर 112 फीसदी कर दिया. अब पाकिस्तान सरकार ने डीजल. पेट्रोल और केरोसिन ऑयल के रिकार्डतोड़ दाम बढ़ाकर आम लोगों की मुश्किल जिंदगी को और मुश्किल में डाल दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >