Pakistan Election Result: जेल में रहकर नवाज शरीफ को कड़ी टक्कर! इमरान खान की ये तरकीब आई काम

Pakistan Election Result- पाकिस्तान में गुरुवार को संपन्न हुए आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का चौथी बार पीएम बनना तय माना जा रहा है. इस बीच रुझाान में इमरान खान की पार्टी कमाल करते नजर आ रही है.

Pakistan Election Result- पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद से मतगणना जारी है जिसपर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. मतगणना के बीच रुझान आने शुरू हो गये हैं. आधिकारिक नतीजे 9 फरवरी तक आने की बात कही जा रही है. जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में कमाल करते नजर आ रहे हैं. पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार पंजाब प्रांत में भी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को कड़ी चुनौती देते दिख रहे हैं. यह इलाका शरीफ का गढ़ बताया जाता है. इस बीच इमरान खान को लेकर सवाल लोगों के मन में आ रहा है कि जेल में बंद रहकर उन्होंने चुनाव में ऐसा कमाल कैसे किया ? तो आइए जानते हैं पूरी बात

नये टेक्नोलॉजी का सहारा लिया इमरान खान ने

दरअसल, इमरान खान की पार्टी पीटीआई एक खास रणनीति का प्रयोग करती नजर आई थी. पीटीआई ने चुनाव में विरोधियों पर हमला करने के लिए एआई का भी सहारा लिया. पार्टी इस टेक्नोलॉजी का उपयोग करके इमरान खान की आवाज तैयार करती दिखी. मीडिया में यह खबर आई थी कि जेल से किसी तरह इमरान खान के भाषण की कॉपी बाहर लाई जाती थी, जिसे एआई के सहारे इमरान की आवाज में तब्दील की जाती थी. इमरान के इस आवाज को रैलियों में बड़ी स्क्रीन पर प्रसारित करके लोगों से पीटीआई के पक्ष में वोट देने की अपील की जाती थी. इस आवाज को सुनकर ऐसा प्रतीत होता था कि खुद इमरान लोगों से बात कर रहे हैं. पार्टी का दावा है कि यह पहली बार है कि एआई वॉयस जेनरेशन का इस्तेमाल पाकिस्तान में राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया गया है.

इमरान खान बंद हैं जेल में

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान अभी जेल में बंद हैं. उन्होंने डाक मतपत्र के माध्यम से वोटिंग की. खबरों की मानें तो इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी मतदान में भाग नहीं ले पाईं, क्योंकि डाक मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें दोषी ठहराया गया जिसके बाद उनकी गिरफ्तार हुई. अब देखना है कि जेल में बंद रहकर इमरान खान चुनाव जीत पाते हैं या नहीं…क्योंकि पाकिस्तान के बारे में कहा जाता है कि यहां पीएम इलेक्ट नहीं बल्कि सलेक्ट किया जाता है. चुनाव में सेना का प्रभाव ज्यादा नजर आता है.

Also Read: इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को जेल में भी हाथ लगी निराशा! पाकिस्तान में आम चुनाव के दिन हुआ ये

मरियम औरंगजेब ने क्या कहा

इस बीच पीएमएल-एन की मरियम औरंगजेब की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि पार्टी केंद्र और पंजाब में सरकार बनाएगी. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि नतीजे अभी भी पार्टी के चुनाव सेल को प्राप्त हो रहे हैं. मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं में लगे बैन की वजह से परिणाम प्राप्त करना मुश्किल हो गया. उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थिति मजबूत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >