Pakistan Earthquake: भूकंप से लगातार कांप रहा पाकिस्तान, शनिवार को दो-दो बार झटके महसूस किए गए, दहशत

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. शनिवार को दो बार भूकंप से पाक की धरती कांपी है. शनिवार को शाम में करीब 6:53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में शनिवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. शाम में 6:53 बजे पड़ोसी देश में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 आंकी गई.

शनिवार को सुबह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए

पाकिस्तान के आर्थिक केंद्र कराची में शनिवार को एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कम से कम पांच इलाकों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. लगभग 15 दिन पहले भी कई बार झटके महसूस किए गए थे. कराची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक आमिर हैदर के अनुसार, शनिवार को आए झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई. भूकंप जमीन के भीतर 38 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था. हैदर ने बताया कि ये झटके शहर के कम से कम पांच इलाकों में दर्ज किए गए. उन्होंने कहा कि लांधी इलाके की एक ऐतिहासिक भूकंपीय ‘फॉल्ट लाइन’ से भूकंपीय ऊर्जा निकलने के कारण ये झटके महसूस हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यदि यह ऊर्जा एक साथ निकलती है, तो बड़े भूकंप की आशंका होती है, लेकिन शनिवार को ऐसा कुछ नहीं हुआ.’’

1 जून से अब तक 21 से अधिक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए

हैदर ने बताया कि एक जून से अब तक कराची में कम तीव्रता के कम से कम 21 झटके महसूस किए जा चुके हैं, जिनकी तीव्रता 2.1 से 3.6 के बीच रही है. उन्होंने कहा, ‘‘जैसे-जैसे यह फॉल्ट लाइन अपनी ऊर्जा छोड़ती जाएगी, वैसे-वैसे झटकों की तीव्रता भी कम होती जाएगी.’’ हैदर ने बताया कि वर्ष 2009 में भी यही ‘फॉल्ट लाइन’ सक्रिय हुई थी, जिससे शहर में लगातार भूकंप आए थे, लेकिन बाद में वह शांत हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >