Pakistan Cloudburst: पाकिस्तान में बादल फटने से भारी तबाही, 300 से अधिक लोगों की मौत

Pakistan Cloudburst: पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ से भारी तबाही मची है. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हाल ही में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 300 से अधिक हो गई है. मूसलाधार बारिश के कारण प्रांत के विभिन्न जिलों में अचानक बाढ़ आ जाने के कारण शुक्रवार को 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई.

Pakistan Cloudburst: पाकिस्तान में भारी बारिश, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के प्रवक्ता फैजी ने बताया कि प्रांत के बाजौर, बुनेर, स्वात, मनाहरा, शांगला, तोरघर और बटाग्राम जिलों में भारी तबाही मची है. पीडीएमए ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अचानक आई बाढ़ के कारण 307 लोग मारे गए, जिनमें से कम से कम 184 लोगों की मौत बुनेर में हुई है.

इन इलाकों में भी गई लोगों की जान

आपदा विभाग ने बताया, 36 लोगों की मौत शांगला में हुई, जबकि मनसेहरा में 23, स्वात में 22, बाजौर में 21, बटाग्राम में 15, लोअर दीर में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं एबटाबाद में एक बच्चा डूब गया. पीडीएमए प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया था कि मृतकों या घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि प्रभावित क्षेत्रों में अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं.

मानसून ने पाकिस्तान में मचाई भारी तबाही

मानसून के मौसम की जून के अंत में शुरुआत होने के बाद से कई बार हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे देश में कहर बरपाया है. विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और विस्थापन ने परेशानी बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: दिल्ली में यमुना उफान पर, खतरे के निशान से सिर्फ 0.11 मीटर दूर

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam : 17 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 7 दिन के लिए जारी हुआ अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >