अबू कताल के खात्मे से दहशत में पाकिस्तान, ISI ने बढ़ा दी हाफिज सईद की सुरक्षा

Pakistan Boosts Security of Hafiz Saeed: लशकर-ए-तैयबा के कमांडर अबू कताल की हत्या के बाद पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. ISI ने हाफिज सईद और उसके बेटे तल्हा सईद की सुरक्षा बढ़ा दी है.

Pakistan Boosts Security of Hafiz Saeed: लशकर-ए-तैयबा के कमांडर ‘अबू कताल’ के मारे जाने के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ‘ISI’ ने लशकर-ए-तैयबा के चीफ ‘हाफिज सईद’ की सुरक्षा बढ़ा दिया है. इसके साथ ही हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब ISI ने ले ली है.

हाफिज सईद की सुरक्षा को लेकर ISI क्यों है चिंता में?

अबू कताल की मौत के अलावा हाफिज सईद की सुरक्षा को लेकर ISI की चिंता का एक और कारण 2021 में उन पर लाहौर में हुआ हमला है. इसके अलावा 2023 में लशकर के दो चीफ ऑपरेशन कमांडर और दो खास आतंकियों हंजला अदनान और रियाज अहमद की भी हत्या अज्ञात हमलावरों द्वारा कर दी गई थी. अभी तक हाफिज सईद के कई खास आतंकियों को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया है.

यह भी पढ़े:Sambhal Jama Masjid Painting: संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम शुरू, ASI की निगरानी में काम जारी

कैसे हुई अबू कताल की मौत?

शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर ‘अबू कताल’ की हत्या कर दी थी. जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने ‘पॉइंट ब्लैंक रेंज’ हथियार का इस्तेमाल कर उनकी हत्या की. अबू कताल की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान आर्मी की सेना तैनात की गई थी. इसके बावजूद यह घटना घटी, जिसके बाद से हाफिज सईद की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.

यह भी पढ़े: Amritsar Temple Blast: अमृतसर में मंदिर के बाहर विस्फोट, दीवारें क्षतिग्रस्त; हमले में ISI का हाथ?

अबू कताल कौन था?

अबू कताल भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल था. इन्होंने जम्मू-कश्मीर में हुए हमलों को अंजाम दिया था. इसके अलावा, वह कई सारी आतंकी गतिविधियों में भी भागीदार था. जानकारी के मुताबिक, अबू कताल का असली नाम जिया उर रहमान था.

यह भी पढ़े: Sambhal Jama Masjid Painting: संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम शुरू, ASI की निगरानी में काम जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >