अफगान तालिबान का आरोप: काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान का हमला, 400 लोगों की मौत

Afghanistan Hospital Attack: काबुल के एक नशा मुक्ति केंद्र, अस्पताल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 लोग घायल हैं. अफगान तालिबान ने इसे अपने देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए मानवता के खिलाफ बताया है.

Afghanistan Hospital Attack: अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है कि काबुल के एक अस्पताल में सोमवार रात हमला हुआ. इस हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 250 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. अफगान तालिबान ने आरोप लगाया है कि यह हमला पाकिस्तान ने किया है. फिलहाल बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और मलबे से शवों को निकालने का काम कर रहे हैं. अफगान तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार तड़के बताया कि राजधानी काबुल में यह नशा पीड़ितों का इलाज करने वाला एक अस्पताल है.

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, ‘पाकिस्तानी सैन्य शासन ने एक बार फिर अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और काबुल में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल को निशाना बनाया, जिससे इलाज करा रहे नशा पीड़ितों की मौत और घायल होने की घटनाएं हुई हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम इस अपराध की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और इसे सभी सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त मानवीय सिद्धांतों का उल्लंघन मानते हैं.’

वहीं, हमदुल्लाह फितरत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि सोमवार देर रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया. हमले में अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 250 अन्य घायल हैं. अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने कहा था कि इस हमले में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं. वहीं, अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, ‘मारे गए और घायल हुए अधिकांश लोग उस अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज थे.’

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज में राहतकर्मियों को अस्पताल की इमारत से उठती आग की लपटों को बुझाने की कोशिश करते देखा गया. 

पाकिस्तान ने हमले के आरोप को किया खारिज

वहीं पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के इन आरोपों को सख्ती से खारिज किया है. पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों में ‘सैन्य ठिकानों और आतंकवादियों को समर्थन देने वाले ढांचे’ को सटीक रूप से निशाना बनाया गया, जिनमें उपकरण भंडारण और गोला-बारूद के ठिकाने शामिल थे, जिनका उपयोग अफगान तालिबान और पाकिस्तान आधारित उग्रवादी करते थे.  

उसने अफगानिस्तान के इस दावे को खारिज कर दिया कि हमले में किसी ड्रग ट्रीटमेंट सेंटर को निशाना बनाया गया और नागरिकों की मौत हुई. पाकिस्तान का कहना है कि उसकी सेना ने काबुल और अफगान सीमा से लगे नंगरहार प्रांत में कुछ स्थानों को निशाना बनाया. 

हाल के दिनों में सीमा पर झड़पें तेज

अफगान अधिकारियों के अनुसार, यह हवाई हमला उस समय हुआ जब कुछ घंटे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेनाओं के बीच साझा सीमा पर गोलीबारी हुई थी. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान से रात में दागे गए मोर्टार गोले दक्षिण-पूर्वी खोस्त प्रांत के गांवों में गिरे, जिसमें दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि एक दिन पहले अफगानिस्तान से दागा गया मोर्टार उत्तर-पश्चिमी बाजौर जिले में एक घर पर गिरा, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. इन सीमा पार झड़पों को दोनों पड़ोसी देशों के बीच हाल के वर्षों की सबसे घातक लड़ाइयों में से एक माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- ट्रंप का दावा ईरान का काम तमाम, होर्मुज स्ट्रेट पर किया नियंत्रण

पिछले 48 घंटे में पाकिस्तान ने दागे 270 रॉकेट-गोल

काबुल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. हाल के हफ्तों में पाकिस्तानी सेना ने कई बार काबुल पर हमले किए हैं. यह संघर्ष उस आरोप के बाद शुरू हुआ, जिसमें कहा गया कि तालिबान सरकार ने ऐसे उग्रवादी समूहों को शरण दी है जो सीमा पार हमले कर रहे हैं. इससे पहले पाकिस्तान ने 48 घंटे के भीतर 270 से अधिक रॉकेट और तोप के गोले दागे थे. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान सीमा के पास कई सुरक्षा चौकियों पर हमला किया.

ये भी पढ़ें:- मौत की अफवाहों के बीच सामने आए नेतन्याहू, जारी किया नया वीडियो

टीटीपी पर एक्शन चाहता है पाकिस्तान

पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान पर आरोप लगाता रहा है कि वह उग्रवादी संगठनों, खासकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को अपने क्षेत्र से संचालित होने और पाकिस्तान में हमले करने की अनुमति देता है. हालांकि काबुल लगातार इन आरोपों से इनकार करता रहा है. इन हवाई हमलों के बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे दोनों देशों की साझा सीमा पर रोजाना झड़पें, ड्रोन हमले और गोलीबारी का सिलसिला शुरू हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >