Pakistan Army: पाकिस्तान सेना की बड़ी कार्रवाई, बलूचिस्तान में 12 आतंकवादियों को मार गिराया

Pakistan Army: पाकिस्तान सेना की कार्रवाई में 4 आतंकवादी मारे गए, जिनमें कुख्यात आतंकवादी सना उर्फ ​​बारू भी शामिल है.

Pakistan Army: पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में दो अभियानों में 12 आतंकवादियों को ढेर कर दिया. सेना ने बुधवार 13 नवंबर को यह जानकारी दी. सेना ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के मीरानशाह जिले में 12 और 13 नवंबर को पहला अभियान चलाया गया और उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में मुठभेड़ में 8 आतंकवादियों को मार गिराया गया. इस मुठभेड़ में 6 आतंकवादी घायल भी हो गए.

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के अनुसार दूसरे अभियान में सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के केच जिले के बलगाटर में एक कथित आतंकवादी ठिकाने को निशाना बनाया.

सेना की कार्रवाई में 4 आतंकवादी मारे गए, जिनमें कुख्यात आतंकवादी सना उर्फ ​​बारू भी शामिल है. सेना ने कहा कि बारू केच में ‘मजीद ब्रिगेड’ के लिए आतंकवादियों की भर्ती करने वाला एक प्रमुख एजेंट था. वह विशेष रूप से ‘आत्मघाती हमलावरों’ की भर्ती में शामिल था. कानून प्रवर्तन एजेंसी की वांटेड लिस्ट में भी उसका नाम दर्ज है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >