Pakistan Air Force Air Strike: पाकिस्तान ने किया हवाई हमला, 4 मासूम बच्चों की मौत, देखें वीडियो

Pakistan Air Force Air Strike: पाकिस्तान के इस हमले में कुल 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला और कुछ बच्चे शामिल हैं.

Pakistan Air Force Air Strike: सोमवार 19 मई को पाकिस्तान की वायुसेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली कस्बे में स्थित हुरमुज गांव में ड्रोन से हमला कर दिया. एयरस्ट्राइक के दौरान ड्रोन से बम गिराए गए, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. इस हमले में एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, जब हमला हुआ, उस समय बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे.

हमले में कुल 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला और कुछ बच्चे शामिल हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क उठा है. गांव के निवासियों ने सड़कों पर उतरकर पाकिस्तानी सेना की इस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसे मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया.

बलूच नेता मीर यार बलूच ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि मारे गए बच्चों के सपने अधूरे रह गए और पाकिस्तान की चरमपंथी सेना ने उनके भविष्य को बेरहमी से खत्म कर दिया. उन्होंने पश्तून समुदाय के साथ एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं. यह हमला पाकिस्तान के भीतर सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के बीच बढ़ते टकराव को उजागर करता है.

इसे भी पढ़ें: कौन-सी नौकरी देती है सबसे ज्यादा तनाव? वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा

इसे भी पढ़ें: कौन-सी नौकरी देती है सबसे ज्यादा तनाव? वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >