होर्मुज स्ट्रेट में हादसा: समुद्री माइन से टकराकर ऑयल टैंकर में विस्फोट

Staright Of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट में एक बड़ा हादसा हुआ है. ईरानी मीडिया के अनुसार, तय समुद्री मार्ग से भटकने के बाद एक ऑयल टैंकर समुद्री माइन से टकरा गया, जिससे उसमें जोरदार विस्फोट हो गया.

मुख्य बातें

  • होर्मुज स्ट्रेट में माइन से टकराकर तेल टैंकर में विस्फोट
  • ईरानी मीडिया ने बताया समुद्री मार्ग से भटकने के कारण हुआ हादसा
  • IRGC ने 24 घंटे में चार कमर्शियल जहाजों को रोककर उनका मार्ग बदलवाया
  • Staright Of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक तेल टैंकर में समुद्री माइन (Sea Mine) से टकराने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया. ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, टैंकर ईरान की ओर से निर्धारित समुद्री मार्ग से हटकर दूसरे रास्ते पर चला गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ. तस्नीम न्यूज एजेंसी ने इसे एक अवैध तेल टैंकर बताया है.
ईरान पहले भी कई बार चेतावनी दे चुका है कि जो जहाज तय मार्ग से हटेंगे, उन्हें उसके परिणाम खुद भुगतने होंगे. तसनीम न्यूज एजेंसी

होर्मुज स्ट्रेट पर जारी है बातचीत

घटना के बावजूद ईरान और ओमान के बीच होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के समुद्री मार्गों को दोबारा सामान्य रूप से खोलने को लेकर बातचीत जारी है. एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन अंतिम समझौते तक पहुंचने में अभी कुछ समय लग सकता है.

अमेरिका ने भी रोकी बमबारी

रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर लगातार चल रही अमेरिकी बमबारी को फिलहाल रोक दिया है. बताया जा रहा है कि यह फैसला कूटनीतिक बातचीत को प्रभावित होने से बचाने के लिए लिया गया. वही न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि ईरान के खिलाफ लंबे सैन्य अभियान से पैट्रियट एंटी-मिसाइल इंटरसेप्टर भंडार तेजी से कम हो सकता है. इससे अमेरिकी सैनिकों, खाड़ी देशों में मौजूद सहयोगियों और सैन्य ठिकानों की सुरक्षा पर असर पड़ने की आशंका जताई गई.

ईरान ने अमेरिका पर लगाया समझौता तोड़ने का आरोप

25 जुलाई को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर आरोप लगाया था कि उसने होर्मुज स्ट्रेट में वैकल्पिक जहाजरानी मार्ग बनाकर पहले हुए समझौते का उल्लंघन किया है.

अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा तय किए गए सुरक्षित मार्गों के बजाय दूसरे रास्ते बनाने की कोशिश कर रहा है. अब्बास अराघची

चार कमर्शियल जहाजों को भी रोका गया

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, शनिवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने बीते 24 घंटे के भीतर चार कमर्शियल जहाजों को रोका. ये जहाज अवैध और असुरक्षित मार्ग से गुजर रहे थे. हालांकि, इन जहाजों की पहचान या उनके देशों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

Also Read:Iran US War: ईरान पर हमले से पीछे क्यों हटे ट्रंप? पेंटागन की चेतावनी ने बदली अमेरिका की रणनीति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >