Nuclear Bomb Threat : परमाणु बम गिरा देंगे, बौखलाए पाकिस्तान के मंत्री ने दी धमकी

Nuclear Threat : 25 अप्रैल को पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक जनसभा में भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया. इसके बाद पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने परमाणु हमले की धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि भारत को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. जानें अब्बासी ने और क्या कहा?

Pakistan Railways Minister Hanif Abbasi

Nuclear Bomb Threat : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि निलंबित करने पर पाकिस्तान बौखला गया है. उसने भारत को परमाणु बम की धमकी दी है. पाकिस्तानी नेता लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जो उनकी बेचैनी को दर्शाते हैं. अब पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है. रावलपिंडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अब्बासी ने भारत को गीदड़भभकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका, तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान डरा हुआ है और लगातार भड़काऊ बयान दे रहा है. इससे उसकी हताशा साफ झलकती है.

पहलगाम हमला तो बस एक बहाना : हनीफ अब्बासी

पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने कहा कि उनकी सभी मिसाइलों का निशाना भारत पर है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत ने कोई भी दुस्साहस किया, तो उसे इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. अब्बासी ने दावा किया कि पाकिस्तान के पास दुनिया का सबसे ताकतवर परमाणु बम है. गोरी, शाहीन, गजनवी जैसी मिसाइलें और 130 परमाणु बम सिर्फ भारत के लिए तैयार रखे गए हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कूटनीतिक कोशिशों के साथ अपनी सीमाओं की सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम कर रखे हैं. पहलगाम हमला तो बस एक बहाना है, असली मुद्दा सिंधु जल संधि है.

यह भी पढ़ें : Video : बस एक धमाका और उड़ गया आतंकी का घर, देखें वीडियो

हनीफ का नाम अक्सर विवादों में रहा

हनीफ अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान रेलवे सेना की मदद के लिए हमेशा तैयार है. जरूरत पड़ने पर सेना रेलवे का उपयोग कर सकती है. हनीफ अब्बासी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता हैं जो भड़काऊ बयान देते रहे हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जमात-ए-इस्लामी से की थी और 2008 में पीएमएल-एन का दामन थामा था. जून 2012 में उनके खिलाफ 500 किलोग्राम इफेड्रिन ड्रग्स के दुरुपयोग के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. हनीफ का नाम अक्सर विवादों में रहा है, लेकिन वह अपनी पार्टी में एक अहम चेहरा बने हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >