चुनाव जीतने के बाद बेटी के साथ टैंक की सवारी, किम जोंग तैयार कर रहे उत्तर कोरिया का भविष्य!

North Korea Kim Jong Un’s Daughter on Tank: उत्तर कोरिया के इलेक्टेड तानाशाह किम जोंग उन गुरुवार को अपनी बेटी के साथ टैंक की सवारी करते नजर आए. इस तस्वीर के सामने आने के बाद एक बार फिर से नॉर्थ कोरिया में उत्तराधिकारी की चर्चा होने लगी है.

North Korea Kim Jong Un’s Daughter on Tank: उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने हाल ही में चुनावों में जीत दर्ज की. उन्हें इस चुनाव में 99.97 प्रतिशत वोट मिले. चुनाव हों या न हों किम जोंग उन अपने पुराने शगल, जिससे दुनिया परिचित है, गाहे-बगाहे नजर आ ही जाते हैं. क्या है उनका शगल? हथियारों की नुमाइश. मिसाइल, न्यूक्लियर हथियार और टैंकों की प्रदर्शनी करना, जिसे वे कभी नहीं भूलते, लेकिन ईरान युद्ध के बीच उनका ऐसा करना सुर्खियों में है. हालांकि, अब वे अकेले नजर नहीं आते. उनकी बेटी भी आजकल साथ ही होती हैं. अपने हालिया संयुक्त सार्वजनिक कार्यक्रम में अपनी किशोर बेटी के साथ टैंक पर सवार नजर आए. 

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया द्वारा शुक्रवार को जारी तस्वीरों में किम जोंग उन अपनी बेटी किम जू ए के साथ दिखे. कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के अनुसार, किम जोंग उन ने गुरुवार को टैंक यूनिट्स और पैदल सेना के अभ्यास की निगरानी की और युद्ध की तैयारियों को पूरा करने पर जोर दिया. तस्वीरों में किम और उनकी बेटी दोनों काले चमड़े की जैकेट पहने हुए एक ऑलिव-ग्रीन टैंक में अन्य सैनिकों के साथ सवार दिखे. तस्वीरों में लड़की टैंक के हैच से सिर बाहर निकालती हुई नजर आई, जबकि किम टैंक के ऊपर बैठे मुस्कुराते हुए दिखे.

कुछ दिन पहले ही दोनों ने रॉकेट लॉन्च देखा था और पिस्तौल से फायरिंग भी की थी. किम जू ए की उम्र लगभग 13 साल है. 2022 के अंत से वह अपने पिता के साथ कई हाई-प्रोफाइल सैन्य और अन्य कार्यक्रमों में दिखाई दे रही है. इससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह उनके संभावित उत्तराधिकारी हो सकती हैं. उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने जू ए को किम जोंग उन की सबसे प्रिय या सम्मानित संतान बताया है. अक्सर दोनों के बीच नजदीकी को दर्शाने वाले वीडियो और तस्वीरें भी जारी की जाती रहती हैं.

अभ्यास में क्या-क्या हुआ?

पिता-पुत्री ने गुरुवार को प्योंगयांग के ट्रेनिंग बेस नंबर 60 में हुए इस सैन्य अभ्यास का करीब से निरीक्षण किया. इस अभ्यास में दुश्मन की सुरक्षा पंक्तियों को तोड़ने, छापामार कार्रवाई करने और इलाके पर कब्जा करने जैसी रणनीतियों का अभ्यास किया गया. बख्तरबंद यूनिट्स ने एंटी-टैंक मिसाइलों से हमला किया, जबकि पीछे मौजूद यूनिट्स ने दुश्मन के ड्रोन और हेलीकॉप्टर जैसे लक्ष्यों को निशाना बनाकर रास्ता साफ किया, ताकि टैंक और इन्फैंट्री आगे बढ़ सकें. 

इस दौरान इस्तेमाल किए गए टैंक ने अलग-अलग दिशाओं से आए मिसाइल और ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक रोक दिया. किम ने बताया कि इस नए टैंक को तैयार करने में करीब सात साल का समय लगा है. इसे खासतौर पर युद्ध में ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. अब यह टैंक सेना का मुख्य हथियार बनेगा और खासकर रात में ऑपरेशन करने की क्षमता को भी मजबूत करेगा.

बेटी के साथ किम जोंग उन. फोटो- एक्स

पिछले सप्ताह, दोनों ने एक हल्के हथियारों के कारखाने के दौरे के दौरान पिस्तौल से फायरिंग की थी और मल्टीपल रॉकेट लॉन्च सिस्टम के लाइव परीक्षण को भी देखा था. पिछले साल सितंबर में यह लड़की अपने पिता के साथ बीजिंग गई थी और नए साल के जश्न के दौरान उसने अपने पिता के गाल पर किस भी किया था. दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने पिछले महीने आकलन किया था कि किम जोंग उन अपनी बेटी को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के करीब हैं. 

नॉर्थ कोरिया की भविष्य की नेता

हालांकि कुछ विशेषज्ञ इस आकलन से असहमत हैं, उनका कहना है कि किम जोंग उन अभी अपेक्षाकृत युवा हैं और उत्तर कोरिया की सत्ता संरचना बेहद पुरुष-प्रधान है. वहीं किम जोंग की बहन किम जो योंग भी सत्ता की रेस में हैं.  पिछले महीने 23 फरवरी को यो जोंग को डिप्टी डिपार्टमेंट डायरेक्टर से पदोन्नत करके फुल डिपार्टमेंट डायरेक्टर बना दिया. वह अपने भाई की फुल सपोर्टर रही हैं. वह उनके हर फैसले में साथ ही खड़ी नजर आती हैं. हालांकि, बेटी की उम्र भले ही कम हो, लेकिन किम जोंंग उन की नजदीकी अब बेटी के साथ ज्यादा दिखाई जा रही है, इससे लगता है कि उसे ही उत्तराधिकारी बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- ईरान ने मचाई तबाही: कतर की 17% LNG क्षमता खत्म, उबरने में लगेंगे 5 साल, भारत पर गंभीर खतरा

ये भी पढ़ें:- पेंटागन ने US संसद से मांगे 18,61,690 करोड़ रुपये, ईरान युद्ध में अब क्या करना चाहते हैं ट्रंप?

उत्तराधिकार की खबरों से इतरा, उत्तर कोरिया का यह सैन्य अभ्यास ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपने वार्षिक सैन्य अभ्यास- फ्रीडम शील्ड में जुटे हुए थे. इसे उत्तर कोरिया संभावित हमले की तैयारी के रूप में देखता है. उत्तर कोरिया अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की परवाह किए बिना अपनी सैन्य ताकत को लगातार मजबूत कर रहा है. हाल ही में उसने जापान की ओर 10 बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया था. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >