रूस के लापता हेलीकॉप्टर का नहीं मिल रहा सुराग, 22 लोग थे सवार, ज्वालामुखी के पास से हुआ गायब!

Russia MI-8 Helicopter: रूस के पूर्वी इलाके से एमआई- 8 हेलीकॉप्टर का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. बचावकर्मी लगातार खोजबीन कर रहे हैं. हेलीकॉप्टर में 3 क्रू मेंबर समेत कुल 22 लोग सवार थे.

Russia MI-8 Helicopter: रूस के पूर्वी इलाके से लापता हुए हेलीकॉप्टर का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. बचावकर्मी लगातार हेलीकॉप्टर की तलाश कर रहे हैं. तीन क्रू मेंबर के साथ हेलीकॉप्टर में 22 यात्री सवार थे. रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी ने घटना को लेकर बयान दिया है. एजेंसी ने कहा कि MI-8 हेलीकॉप्टर ने कामचटका क्षेत्र में वाचकाझेत्स ज्वालामुखी के पास उड़ान भरा था. लेकिन ज्वालामुखी से पास पहुंचने के बाद उससे संपर्क टूट गया.

विमान से की जा रही है तलाश
हेलीकॉप्टर के गायब होने के बाद उसकी तलाश जारी है. बचावकर्मी जहाज से लगातार लापता हेलीकॉप्टर की तलाश कर रहे हैं. हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. रूसी न्यूज एजेंसी TASS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संपर्क टूटने से पहले हेलीकॉप्टर वाचकझेत्स ज्वालामुखी के पास था.फिर संपर्क टूट गया. उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है.

रूसी समाचार एजेंसी ने कहा है कि Mi-8T हेलीकॉप्टर निकोलेवका गांव के लिए उड़ा भरा था. लेकिन वो गंतव्य तक नहीं पहुंच पाया. बचावकर्मियों को शक है कि हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है. Mi-8 दो इंजन वाला हेलिकॉप्टर है. इसे 1960 के दशक में डिजाइन किया गया था. रूस के अलावा भारत-चीन समेत दुनिया के कई देश इस हेलीकॉप्टर का उपयोग करते हैं. हालांकि भारत अब चरणबद्ध तरीके से इस हेलीकॉप्टर को हटा रहा है.

एमआई-8 लगातार हो रहा है हादसे का शिकार
रूस का एमआई-8 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल रूस में व्यापक रूप से किया जाता है. हालांकि हाल के दिनों में यह दुर्घटनाग्रस्त भी काफी हो रहा है. वहीं एक जांच समिति यह जांच कर रही है कि उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर ने यातायात सुरक्षा नियमों और हवाई परिवहन के संचालन का उल्लंघन किया था कि नहीं. बता दें, जिस इलाके में हेलीकॉप्टर लापता हुआ है वहीं कोहरा और हल्की बारिश हो रही है.

Also Read: कैब ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, बदले के लिए जानबूझकर मारी थी ऑडी में टक्कर, देखिए Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >