म्यांमार में हवाई हमले के बाद मिजोरम नहीं आये नये शरणार्थी, भारतीय अधिकारी ने दी जानकारी

हवाई हमले के कारण पिछले कुछ दिनों से म्यांमार के नागरिकों की मिजोरम में कोई आवाजाही नहीं हुई है. सागैंग क्षेत्र, जो कभी पूर्वोत्तर राज्यों के भारत विरोधी विद्रोही समूहों के लिए एक प्रमुख आधार था. इनमें से कुछ समूहों की इस क्षेत्र में उपस्थिति बनी हुई है.

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में सेना की स्ट्राइक में आम लोगों की जान तो जा ही रही है. म्यांमार से लगती भारतीय राज्य मिजोरम की सीमा पर भारी संख्या में शरणार्थियों का डेरा भी लगने लगा है. हालांकि हाल के दिनों में म्यांमार के सागैंग क्षेत्र में हुए हवाई हमले के बाद म्यांमार के नागरिकों का मिजोरम में ताजा आगमन नहीं हुआ है. आज यानी शुक्रवार को राज्य सरकार के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, हवाई हमले के कारण पिछले कुछ दिनों से म्यांमार के नागरिकों की मिजोरम में कोई आवाजाही नहीं हुई है. सागैंग क्षेत्र, जो कभी पूर्वोत्तर राज्यों के भारत विरोधी विद्रोही समूहों के लिए एक प्रमुख आधार था. इनमें से कुछ समूहों की इस क्षेत्र में उपस्थिति बनी हुई है. मंगलवार को सुदूर कंबालू कस्बे के पास हवाई हमले में मरने वालों की आधिकारिक संख्या स्पष्ट नहीं है, हालांकि शैडो नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट (एनयूजी) ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों सहित 165 लोग मारे गए हैं.

भीड़ पर सीधे गिराए गए बम: द एसोसिएटेड प्रेस को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बीते मंगलवार करीब 8 बजे रात एक फाइटर जेट ने लगभग 150 लोगों की भीड़ पर सीधे बम गिराए. प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि मृतकों में महिलाएं और 20 से 30 बच्चे शामिल हैं. यह भी बताया गया कि मारे गए लोगों में स्थानीय रूप से गठित सरकार विरोधी सशस्त्र समूहों और अन्य विपक्षी संगठनों के नेता भी शामिल थे.

म्यांमार में फरवरी 2021 को सेना ने कर दिया था तख्तापलट: गौरतलब है कि म्यांमार में साल 2021 को सेना ने तख्तापलट कर दिया था. म्यांमार की नेता आंग सान सू की और नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था. इसके बाद लोकतंत्र बहाली की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुआ था. तब से अब तक करीब 3000 से अधिक नागरिकों के मारे जाने का अनुमान है.

Also Read: बेस्ट की बसों पर विज्ञापनों के कारण नहीं नजर आते रिफलेक्टिव टेप, विशेषज्ञों ने बताया खतरनाक.. पढ़ें रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >