बाढ़ की तबाही के बीच फिर कांपी नेपाल की धरती, काठमांडू में 5.3 तीव्रता का आया भूकंप

भयानक बाढ़ से जूझ रहे नेपाल में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. काठमांडू में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने बाढ़ पीड़ितों की चिंता बढ़ा दी है.

नेपाल की राजधानी काठमांडू में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई. भारतीय समयानुसार रात करीब 9 बजकर 38 मिनट पर धरती कांपी. भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 143 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है.

बाढ़ से तबाही के बीच भूकंप ने बढ़ाई चिंता

नेपाल में भूकंप ऐसे समय आया है, जब देश पहले से ही विनाशकारी बाढ़ की मार झेल रहा है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है. इसी बीच काठमांडू में आए भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. जो लोग पहले से ही बाढ़ के डर और नुकसान से जूझ रहे थे, उनके लिए यह भूकंप एक और चिंता का कारण बन गया.

बाढ़ में अब तक 1,357 लोगों की मौत

बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,357 हो गई है, जबकि हजारों लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: Iran-US War : US ने ईरान के 5 टैंकर किए तबाह, ओमान की खाड़ी से खार्ग द्वीप तक मचा हड़कंप

5,326 लोगों की तलाश जारी

बचाव दल बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चला रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, 5,326 लोगों की तलाश अब भी जारी है. राहत और बचाव टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को खोजने में जुटी हैं.

भूकंप से फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

ताजा भूकंप के बाद फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है. प्रशासन और संबंधित अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब पर हूतियों का हमला, 73 लोग घायल; अबहा-जजान समेत कई शहरों में मची हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >