बारात, डीजे और मस्जिद… नेपाल के मधेस इलाके में चुनाव से पहले बवाल, सांप्रदायिक झड़प के बाद लगा अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

Nepal Rautahat Communal Tension: नेपाल के मधेस इलाके में सांप्रदायिक तनाव की वजह से कर्फ्यू लगा दिया गया है. गुरुवार, 19 फरवरी को मस्जिद के पास से गुजर रही बारात में डीजे बजाने को लेकर विवाद बढ़ा और हिंसा हुई. देश में आम चुनावों से पहले इस विवाद को शांत करना एक बड़ी चुनौती हो सकती है.

Nepal Rautahat Communal Tension: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आने वाले दिनों में चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले ही देश के रौतहट जिले के गौर नगरपालिका में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई है. इस सांप्रदायिक तनाव के दौरान उपद्रवियों ने एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि एक शादी की बारात मस्जिद के पास से गुजर रही थी, तभी डीजे बजाने और बंद करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते पत्थरबाजी में बदल गई. सांप्रदायिक झड़प के बाद स्थानीय प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मधेश प्रदेश में गुरुवार, 19 फरवरी की रात गौर नगरपालिका के सनगढ़ गांव के वार्ड संख्या 6 में दो समुदायों के बीच कहासुनी से पैदा हुआ विवाद गंभीर हो गया. मामला आगजनी और तोड़फोड़ तक जा पहुंचा. पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर रात एक हिंदू विवाह की बारात जब मस्जिद के पास से गुजर रही थी, उसी समय मुसलमान नमाज के लिए एकत्र थे. बाजा बंद करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और कथित तौर पर मारपीट भी हुई. उस समय किसी तरह स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मामले को शांत करा दिया. लेकिन, शुक्रवार सुबह फिर से दोनों समुदायों के बीच पत्थरबाजी होने की सूचना मिली, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए. 

विवाद के बाद शांत नहीं हुआ मामला

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि अशांति आसपास के इलाकों तक फैलने लगी थी. उपद्रवियों ने पुलिस की एक गाड़ी को आग लगा दी, जिसके बाद स्थिति काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इस दौरान कुछ लोगों द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाने की भी खबर है. अब तक 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है. बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने गौर नगरपालिका के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लागू कर दिया. 

प्रशासन ने लोगों के जुटने पर लगाई रोक

रौतहट के जिला प्रशासन कार्यालय ने शनिवार दोपहर कर्फ्यू लागू किया था, जिसे रविवार सुबह दो घंटे के लिए ढील दी गई. प्रशासन की ओर से जारी सूचना में कहा गया, ‘रविवार सुबह 8:30 बजे से कर्फ्यू फिर से लागू है.’ जिले के मुख्य जिला अधिकारी दिनेश सागर भुसाल ने स्पष्ट किया कि सभी प्रकार की सभाएं, रैलियां, बैठकें और जुलूस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. उन्होंने फोन पर एएनआई से कहा, ‘स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है. हालात को काबू में लाने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. अगले आदेश तक कर्फ्यू जारी रहेगा और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है.’

कर्फ्यू का दायरा 8 किमी का इलाका

कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के दर्जनों जवानों को तैनात किया गया है. प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है. प्रशासन की सूचना के अनुसार, प्रतिबंधित क्षेत्र पूर्व में मुदबलवा गेट से लेकर पश्चिम में लालबकैया डैम तक, उत्तर में बाम नहर और दक्षिण में गौर कस्टम कार्यालय की सीमा तक फैला हुआ है. यह सीमा 8 किमी के दायरा कवर करती है. 

5 मार्च को होंगे आम चुनाव

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब देश अगले सप्ताह आम चुनावों की ओर बढ़ रहा है. 5 मार्च को होने वाले आगामी आम चुनाव पिछले साल हुए घातक जेन-जी प्रदर्शनों के बाद होने जा रहे हैं. इनकी वजह से के.पी. शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार गिर गई थी. 5 मार्च को होने वाले चुनावों में मतदाता नेपाल की प्रतिनिधि सभा के लिए 275 सदस्यों का चुनाव करेंगे. पिछले साल सितंबर में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया था.

ये भी पढ़ें:- रमजान में गुमनाम ने 865000000 रुपये किए दान, क्या है यूएई की पहल ‘11.5’, जिसके लिए दी इतनी बड़ी रकम

ये भी पढ़ें:- जापान ने बनाया दुनिया का पहला लकड़ी का सैटेलाइट, बिना कील-हथौड़े के हुआ तैयार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >