नेपाल में भारतीय नोटों से हटा बैन, अब 200 और 500 के नोट भी चलेंगे, इतनी रहेगी सीमा

Nepal 200 and 500 rupee Indian currency notes now accepted: नेपाल से पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. नेपाल कैबिनेट ने 200 रुपये और 500 रुपये के भारतीय नोट अधिकतम 25,000 रुपये प्रति व्यक्ति की सीमा के साथ परिचालन की अनुमति दे दी है.

Nepal 200 and 500 rupee Indian currency notes now accepted: नेपाल और भारत के बीच संबंधों को मजबूत किया जा रहा है. सत्ता परिवर्तन के बाद अब आर्थिक संबंधों को भी बेहतर करने वाली खबर सामने आ रही है. नेपाल ने एक दशक से अधिक समय से जारी प्रतिबंध को समाप्त करते हुए अब भारतीय उच्च मूल्य वर्ग की मुद्रा को हिमालयी राष्ट्र में ले जाने संबंधी नियमों में ढील दी है. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. सोमवार को हुई नेपाली कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसके तहत अब व्यक्ति 200 रुपये और 500 रुपये के भारतीय नोट अधिकतम 25,000 रुपये प्रति व्यक्ति की सीमा तक अपने पास रख सकते हैं. यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से हाल ही में विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमों में संशोधन के बाद आया है. 

संशोधित प्रावधान के तहत नेपाली और भारतीय दोनों नागरिक भारत से नेपाल आते समय या नेपाल से भारत जाते समय उच्च मूल्य वर्ग के भारतीय बैंक नोटों को अपने साथ ला या ले जा सकते हैं. सोमवार को हुआ यह कैबिनेट निर्णय भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विदेशी मुद्रा प्रबंधन (मुद्रा का निर्यात और आयात) विनियम, 2015 में किए गए संशोधन के अनुरूप है. यह संशोधन भारतीय, नेपाली और भूटानी नागरिकों को भारत की यात्रा के दौरान उच्च मूल्य वर्ग की भारतीय मुद्रा ले जाने की अनुमति देता है.

लोगों को होगी सहूलियत

नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल ने कहा कि यह दोनों देशों के पर्यटकों और व्यापारियों के लिए यात्रा करना या कारोबार करना आसान बनाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारी लंबे समय से चली आ रही मांग थी और भारत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.’’ यह कदम उन प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष रूप से मददगार होगा जो भारत में कमाते हैं और प्रतिबंधों के कारण कम मूल्य वर्ग के नोटों में अपनी कमाई घर लाते थे. वहीं नेपाल सरकार के प्रवक्ता और इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नॉलॉजी मिनिस्टर जगदीश खरेल ने कहा कि इस मुद्रा की अधिकतम सीमा रहेगी, जो प्रति व्यक्ति 25,000 रुपये रहेगी. नेपाली या भारतीय नागिरक एक दूसरे देश में इतनी राशि ला या ले जा सकेंगे.

नोटबंदी के बाद बैन हुए थे नोट

भारत में 9 नवंबर 2016 के बाद जारी किए गए नोटों को नेपाल में प्रचलन में लाया जा सकेगा. भारत ने 2016 में नोटबंदी लागू की थी, जिसके बाद नेपाल ने नोटों के आयात-निर्यात पर रोक लगा दी थी. नेपाल ने नोटबंदी के बाद 100 रुपये से अधिक के भारतीय नोटों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था. उस ���मय नेपाल के बैंकिंग सिस्टम में 5 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा मौजूद थी. भारत ने इसके लिए कोई प्रयास नहीं किया और माना जा रहा है कि वह अब भी नेपाल में ही है. हाालंकि अब भारत की ओर से प्रतिबंध हटाने के बाद नेपाल ने भी सकारात्मक रुख दिखाते हुए प्रतिबंध हटा लिया है. 

ये भी पढ़ें:-

पाकिस्तान के यार एर्दोगन की कटेगी नाक! ऑपरेशन सिंदूर में ढेर हुआ था तुर्की का ड्रोन, भारतीय सेना ने दिखाया सबूत

इस मुस्लिम देश में भारतीयों की लगेगी लॉटरी! 30 दिन की पेड छुट्टी, ओवरटाइम पर मिलेगा 50% ज्यादा पैसा

चीन की पोल खोलने वाला अमेरिका की जेल में, अब मंडरा रहा निर्वासन का खतरा, पीड़ितों ने उठाई आवाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >