नेपाल बाढ़ की आंखों देखी: काला पड़ा नदी का पानी, मलबे के साथ बहती रहीं लाशें, प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई दहला देने वाली कहानी

नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ ने कुछ ही मिनटों में तबाही का ऐसा मंजर दिखाया, जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए. तेज रफ्तार से उमड़ा पानी बस्तियों में घुसा और देखते ही देखते घर, सामान और लोगों की जिंदगी अपनी चपेट में लेता चला गया. पढ़ें प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया.

त्रिशूली और नारायणी नदी के पुल पर मौजूद प्रभात खबर के रिपोर्टर चंदन ने एक प्रत्यक्षदर्शी से बात की, जिसने बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर देखा, जिसे याद कर आज भी उसकी रूह कांप उठती है. उसने बताया कि तेज बहाव में सब कुछ बहता जा रहा था. तभी उसकी नजर पानी में तैरती दो लाशों पर पड़ी. एक शव की हड्डियां तक बाहर निकली हुई थीं, जबकि दूसरा शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर फुटबॉल की तरह गोल नजर आ रहा था. उसकी लगभग सारी हड्डियां टूट चुकी थीं. आंखों के सामने मौत का यह वीभत्स मंजर देखकर वह भीतर तक टूट गया.


नेपाल में बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर देखने वाला यह प्रत्यक्षदर्शी झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला है. उसने बताया कि इस भयावह स्थिति के बीच घर से लगातार फोन आ रहे हैं. परिवार और रिश्तेदार बार-बार उसे वापस लौटने के लिए कह रहे हैं. सैकड़ों फोन उसके पास आ चुके हैं. हर कोई उसकी सलामती को लेकर चिंतित है. वह परिवार को समझाता है कि जहां है, सुरक्षित है. लेकिन इन फोन कॉल्स के बीच उसकी आवाज में भी अपनों की चिंता साफ झलकती है. उसने कहा, “हम यहां कमाने आए हैं, इसलिए लौटना आसान नहीं है.”


ये भी पढ़ें: Nepal Flash Floods : अपनों की तलाश में अस्पतालों के बाहर जुटी बदहवास भीड़, एंबुलेंस के सायरन पर दौड़ रहे परिजन

लग रहा था कि देखते ही देखते सारे पुल बह जाएंगे

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाढ़ का मंजर इतना भयावह था कि ऐसा लग रहा था मानो आसमान टूटकर जमीन पर आ जाएगा और देखते ही देखते सारे पुल बह जाएंगे. नदियों का पानी पूरी तरह काला पड़ चुका था. तेज धार के साथ मलबे और शव बहते हुए आ रहे थे. हालात इतने खौफनाक थे कि बड़ी-बड़ी मछलियां भी पानी से निकलकर तड़प रही थीं. पानी इतना गंदा और जहरीला हो चुका था कि वे खुद को बचाने के लिए छटपटा रही थीं. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, कई मछलियां 10 से 15 किलो तक की थीं. चारों तरफ तबाही, चीख-पुकार और मौत का सन्नाटा पसरा था.

हजारीबाग निवासी नारायण महतो इन दिनों नेपाल के देवघाट के पास स्थित हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >