बाढ़ के मलबे में फंसी थी बैंक की तिजोरी, अंदर मिला 1.5 करोड़ कैश और 50 करोड़ का सोना, देखिए पूरा वीडियो

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच पुलिस ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक से 1.5 करोड़ नेपाली रुपये नकद, करीब 50 करोड़ रुपये का सोना और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित बाहर निकाले.

नेपाल में 26 अगस्त 2026 को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब राहत और बचाव जारी है. इस दौरान आम लोगों के रेस्क्यू के साथ-साथ जरूरी संपत्तियों को सुरक्षित करने का काम भी तेजी से चल रहा है.

इस रेस्क्यू अभियान का एक नया वीडियो सामने आया. जिसमें बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक की त्रिशूली ढुंगे शाखा से करोड़ों रुपये की नकदी, सोना और अहम दस्तावेज सुरक्षित निकाले जा रहे हैं. नेपाल पुलिस के अधिकारिक सोशल मीडिया से जारी इस वीडियो को लेकर पुलिस ने बताया कि पूरे अभियान में उसे करीब आठ घंटे तक लगातार मेहनत करनी पड़ी.

आठ घंटे की मेहनत के बाद बाहर आया बैंक की संपत्ति

  • नेपाल पुलिस के मुताबिक, बाढ़ से प्रभावित एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक की त्रिशूली ढुंगे शाखा से करीब 1.5 करोड़ नेपाली रुपये नकद और अनुमानित 50 करोड़ नेपाली रुपये कीमत का सोना सुरक्षित निकाला गया. इसके साथ ही बैंक के कई जरूरी दस्तावेज और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी बाहर निकाले गए.
  • पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को आई बाढ़ के कारण बैंक की इमारत और आसपास का इलाका बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ था, ऐसे हालात में पुलिसकर्मियों ने काफी सावधानी के साथ बैंक की संपत्ति को बाहर निकाला और उसे सुरक्षित जगह पर पहुंचाया.
  • नेपाल पुलिस ने इस अभियान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है. वीडियो में पुलिसकर्मी बैंक से नकदी, सोना और दस्तावेज निकालते दिखाई दे रहे हैं.
  • पुलिस ने बताया कि करीब आठ घंटे के लगातार प्रयास के बाद बैंक की संपत्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. इस कार्रवाई का मकसद न सिर्फ बैंक की करोड़ों की संपत्ति को बचाना था, बल्कि जरूरी दस्तावेजों और रिकॉर्ड को भी सुरक्षित रखना था.

ये भी पढ़ें: शिवलिंग का चमत्कार या इंजीनियरिंग का कमाल? नेपाल की तबाही में कैसे बच गया हरे रंग का दो मंजिला घर

बाढ़ से नेपाल को कितना हुआ नुकसान?

  • नेपाल में 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है.
  • शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस आपदा से नेपाल को करीब 200 अरब नेपाली रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि, यह अभी प्रारंभिक अनुमान है और नुकसान का अंतिम आंकड़ा आने में समय लग सकता है.
  • बाढ़ और भूस्खलन से करीब 93 हजार लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं, सड़क, पुल और हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
  • शुरुआती आंकड़ों के अनुसार करीब 42 किलोमीटर सड़कें और 41 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा ऊर्जा क्षेत्र में करीब 431 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है.
  • नुकसान का आकलन अभी जारी है. ऐसे में आने वाले दिनों में नेपाल में बर्बाद हुई संपत्तियों और बुनियादी ढांचे का कुल आंकड़ा और बढ़ सकता है.


ये भी पढ़ें: 60 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची, माता-पिता से बिछड़े भाई-बहन का वीडियो देख रो पड़ेगा दिल!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >