Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ से तबाही, अब तक 939 शव बरामद, 4000 से अधिक लोग अब भी लापता

Nepal Flash Floods Latest Update: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हो गई है. NDRRMA की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 939 शव बरामद कर लिए गए हैं. जबकि 4,000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं.

Nepal Flash Floods Latest Update: नेपाल आपदा के छठे दिन बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश और फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं. प्रभावित आठ जिलों से शव बरामद किए गए हैं.

कहां से कितने शव बरामद किए गए हैं

  • रसुवा : 23
  • नुवाकोट : 95
  • धाडिंग : 55
  • गोरखा : 65
  • नवलपरासी पूर्व : 216
  • नवलपरासी पश्चिम : 168
  • तनहुं : 38
  • चितवन : 279 (विभिन्न मानव अंगों सहित)


ये भी पढ़ें: 60 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची, माता-पिता से बिछड़े भाई-बहन का वीडियो देख रो पड़ेगा दिल!

बाढ़ से अब तक 3,925 लोग लापता

  • नेपाल पुलिस : 25 लोग
  • नेपाल सेना : 45 लोग
  • सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल : 13 लोग
  • भंसाली कार्यालय (सीमा शुल्क) : 15 लोग
  • इमिग्रेशन : 3 लोग
  • रसुवा : करीब 865 लोग (DEOC से प्राप्त)
  • नुवाकोट : करीब 1,558 लोग (DEOC से प्राप्त)
  • जलविद्युत परियोजना से : करीब 639 लोग
  • संपर्कविहीन विदेशी नागरिक : 592 लोग
  • विदेशी पर्यटकों के साथ घूमने गए नेपाली : 164 लोग
  • लांगटांग राष्ट्रीय निकुंज (पार्क) : 3 लोग
  • क्वारंटाइन कार्यालय : 3 लोग


अब तक कुल घायल : 279

  • विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके मरीज : 168
  • नेपाल सेना द्वारा स्वास्थ्य उपचार प्राप्त मरीज : 2,700

अब तक 11,379 को बचाया गया

  • नेपाल सेना द्वारा बचाए गए लोग : विदेशी 253 लोग, नेपाली 3,404 लोग
  • नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर उड़ानें : 499 बार (आज 88 उड़ानें)
  • निजी क्षेत्र द्वारा काठमांडू से की गई उड़ानें : 29 उड़ानें

ग्लेशियर टूटने के बाद 26 अगस्त को नेपाल में आई थी बाढ़

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के बाद 26 अगस्त को देश में अचानक बाढ़ आ गई थी, जिसने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों व गांवों को तबाह कर दिया, जरूरी बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया और जलविद्युत केंद्रों को भी बहा दिया.


ये भी पढ़ें: बाढ़ के मलबे में फंसी थी बैंक की तिजोरी, अंदर मिला 1.5 करोड़ कैश और 50 करोड़ का सोना, देखिए पूरा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >