MSV Virat 1: अमेरिकी नौसेना ने बताया कि 14 जून 2026 को रस अल हद्द से लगभग 80 नॉटिकल मील दूर MSV विराट 1 जहाज (धो/Dhow) डूब रहा था. जहाज पर 14 भारतीय सवार थे, जिनकी मदद के लिए भारतीय नौसेना के जहाजों को तुरंत मौके की ओर रवाना कर दिया गया है.
सभी 14 भारतीय लाइफ राफ्ट पर हुए सवार
यूएस नौसेना के मुताबिक, अमेरिकी P-8 विमान ने पानी में एक लाइफ राफ्ट (हवा वाली जीवन रक्षक नाव) गिराया और क्रू सदस्यों को उस पर सुरक्षित चढ़ते हुए देखा. इस बीच, सेंट किट्स एंड नेविस के झंडे वाला मालवाहक जहाज ‘MV जबल अली 9’ (जो सोहर से मुंबई के रूट पर है) भी डूबते हुए जहाज की ओर बढ़ रहा है. MV जबल अली से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, सभी 14 भारतीय सुरक्षित रूप से लाइफ राफ्ट पर सवार हो गए हैं.
ओमान में भारतीय दूतावास का आया बयान
ओमान में भारतीय दूतावास ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा- ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले मशीन-चालित नौका ‘विराट 1’ से जुड़ी एक घटना के बारे में पता चला है. बताया जा रहा है कि इस पर 14 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे. ओमान के अधिकारियों और घटना स्थल के आस-पास मौजूद जहाजों की मदद से खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: अमेरिका के साथ पीस डील पर नाराज हुई ईरानी जनता, अपनों के खिलाफ सड़कों पर उतरी; अराघची-गालिबाफ का इस्तीफा मांगा
