मैक्सिको की राष्ट्रपति के साथ गंदी हरकत वीडियो में कैद, पब्लिक मीटिंग के दौरान जबरन किस किया, गलत तरीके से छुआ

Mexican President Claudia Sheinbaum Harassment: मैक्सिको की राष्टपति क्लाउडिया शीनबाम के साथ एक शराबी व्यक्ति ने घिनौनी हरकत की. उसने पब्लिक मीटिंग के दौरान शीनबाम को किस किया और गलत तरीके से छूने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

Mexican President Claudia Sheinbaum Harassment: मैक्सिको में सुरक्षा व्यवस्था किस कदर खस्ताहाल है, इसकी बानगी बीते दिन देखने को मिली. मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पब्लिक मीटिंग के दौरान लोगों से मिल रही थीं. इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की. वे राजधानी मैक्सिको डाउन टाउन इलाके में मौजूद थी, तभी एक व्यक्ति उनके पास आया और उनकी कमर पर हाथ रख दिया. उसने इस दौरान नशे में धुत्त व्यक्ति ने उन्हें किस करने की भी कोशिश की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शीनबाम ने इस घटना को बहुत ही शांत अंदाज में डील किया. उन्होंने शराबी युवक से खुद को छुड़ाया और हंसते हुए कहा चिंता मत कीजिए. यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब शीनबाम राष्ट्रपति भवन के पास एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पैदल जा रही थीं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्हें लोगों से हाथ मिलाते और फोटो खिंचवाते हुए देखा गया. इसी दौरान वह व्यक्ति पीछे से उनके पास आया, उसने एक हाथ उनके कंधे पर रखा और दूसरे हाथ से उनकी कमर और छाती को छुआ, साथ ही उनके गले पर किस करने की कोशिश की. कई सेकंड तक उनकी सुरक्षा टीम का कोई सदस्य बीच में नहीं आया. बाद में, जब शीनबाम ने शांत भाव से उसकी ओर रुख किया, तो सुरक्षा कर्मियों ने उस व्यक्ति को अलग किया.

शीनबाम ने शालीनता से मामले को सुलझाया

घटना के बावजूद, शीनबाम ने उस व्यक्ति के प्रति शालीनता बनाए रखी उन्होंने उसके साथ एक तस्वीर खिंचवाई और फिर उसके कंधे पर थपकी दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पर देशभर में नाराजगी और चिंता व्यक्त की जा रही है. कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने सवाल उठाया कि देश की पहली महिला राष्ट्रपति को सार्वजनिक स्थल पर इतनी असुरक्षित स्थिति में कैसे छोड़ा गया. शीनबाम की जान पर भी खतरा बना हुआ रहता है. बीते कुछ दिनों में कई राजनेताओं की हत्या ने मैक्सिको के ड्रग लॉर्ड्स के अपराधों का खौफ बढ़ा दिया है.

शीनबाम ने दर्ज कराई शिकायत

राष्ट्रपति शीनबाम ने बुधवार को पूरे देश में यौन उत्पीड़न को आपराधिक अपराध घोषित करने की मांग की. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला तब किया जब उन्हें पता चला कि वह व्यक्ति अन्य महिलाओं को भी परेशान कर रहा था. उन्होंने कहा, “वह व्यक्ति मेरे पास पूरी तरह नशे में आया था. मुझे नहीं पता कि वह ड्रग्स पर था या नहीं. जब तक मैंने वीडियो नहीं देखा, मुझे यह समझ नहीं आया कि वास्तव में क्या हुआ था.” बाद में अधिकारियों ने बताया कि उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

शीनबाम ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मेरा मानना है कि अगर मैं शिकायत नहीं करूंगी तो बाकी मैक्सिकन महिलाओं के साथ क्या होगा? अगर वे राष्ट्रपति के साथ ऐसा कर सकते हैं, तो देश की आम महिलाओं के साथ क्या करेंगे?” उन्होंने कहा कि सरकार यह जांच करेगी कि क्या इस तरह का व्यवहार सभी राज्यों में आपराधिक अपराध के रूप में परिभाषित है या नहीं.

मैक्सिको में यौन अपराध चरम पर

संयुक्त राष्ट्र महिला के आंकड़ों के अनुसार, मैक्सिको की 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं अपने जीवन में कम से कम एक बार यौन उत्पीड़न की शिकार होती हैं. मैक्सिको के 32 संघीय जिलों में से प्रत्येक का अपना अलग आपराधिक संहिता (Criminal Code) है और उनमें से सभी में इस तरह के व्यवहार के लिए सजा का प्रावधान नहीं है.

ये भी पढ़ें:-

राहुल गांधी के दावों पर ब्राजीलियन मॉडल का रिएक्शन, कहा- मैंने भारत में वोट डाला! यह अविश्वसनीय और भयानक है

अजूबा! बच्चे को जन्म देने वाली महिला की कांख से निकलने लगा दूध, रेयर मामले में सामने आई अनोखी जानकारी

इमरान खान का आसिम मुनीर पर हमला, बताया मेंटल और इतिहास का सबसे दमनकारी तानाशाह, कहा- मेरी पत्नी को एकांत में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >